Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

9 अप्रैल राशिफल: आज इन चार राशिवालों का शुभ रहेगा दिन, जानें अपना भाग्य

Zodiac

Zodiac

मेष- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके सपनों को नई उड़ान मिलेगी। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके काम आ सकती है। धन प्राप्ति के योग है।

वृष- आज किसी सामाजिक संगठन या किसी एनजीओ से जुड़ने का अवसर मिलेगा। घर में आज बरकत होगी। मन शांत रहेगा। काम में मन लगेगा। मित्रों की सलाह फायदेमंद होगी।

मिथुन- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में हर काम को बारीकी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। सभी कामों में आपको सफलता मिलेगी।

कर्क- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धन संबंधी थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। बेहतर होगा कि फिजूल के खर्चों पर रोक लगाएं।

सिंह- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती है, लेकिन किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें।

कन्या- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। कम मेहनत में ज्यादा फल मिलेंगे।

तुला- आज आपका दिन कम लाभ दिलाने वाला रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। ऑफिस में काम को लेकर तनाव बढ़ सकता है।

वृश्चिक- आज आपका दिन अच्छे से बीतेगा। जीवनसाथी और बच्चों से आपको बहुत सारा प्यार मिलेगा। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग भी मिल सकता है। धन लाभ हो सकता है।

धनु- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आएगी, जिन्हें आप अच्छे से पूरा कर पाएंगे। करियर में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

मकर- आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप जो भी योजना बनाएंगे, उसे सफल होने में थोड़ा वक्त लग सकता है। ऑफिस में आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

कुंभ- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। दांपत्य जीवन भी सुखी रहेगा।

मीन- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। मेहनत का बेहतर फल मिलेगा। बुजुर्गों का प्रेम और आशीर्वाद प्राप्त होगा। विदेश में रहने वाले किसी मित्र से आपकी बात हो सकती है। धन लाभ की संभावना है।

Exit mobile version