Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर मची भगदड़, 9 घायल; दिवाली-छठ पर गोरखपुर जा रहे थे यात्री

Bandra Station

Bandra Station

बांद्रा। दिवाली में अब कुछ दिन ही रह गए हैं, ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रहा है। इसी बीच मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन (Bandra Station) पर बड़ा हादसा हुआ है, यहां पर गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस पर चढ़ने के लिए यात्रियों में भगदड़ मच गयी। इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए। जिनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

भीड़ इतनी थी कि पुलिस भी हालात काबू नहीं कर पाई। खबर के मुताबिक, घटना तड़के करीब 2। 25 बजे की है। मुंबई रेलवे स्टेशन (Bandra Station) पर जैसे ही बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन (ट्रेन नंबर 22921) आई तो लोग उसमें चढ़ने के लिए लोग धक्का मुक्की करने लगे। इसी दौरान भगदड़ मच गई।

एमओ बांद्रा भाभा अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कुल 9 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं-:

1- शब्बीर अब्दुल रहमान एम/40, हालत स्थिर
2- परमेश्वर सुखदार गुप्ता एम/28, हालत स्थिर
3- रवींद्र हरिहर चुमा एम/30, हालत स्थिर
4- रामसेवक रवींद्र प्रसाद प्रजापति एम/29, हालत स्थिर
5- संजय तिलकराम कांगाय एम/27, हालत स्थिर
6- दिव्यांशु योगेंद्र यादव एम/18, हालत स्थिर
7- मोहम्मद शरीफ शेख एम/25, हालत स्थिर
8- इंद्रजीत साहनी एम/19, हालत गंभीर
9- नूर मोहम्मद शेख एम/18, हालत गंभीर

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि दिवाली से पहले त्योहारी भीड़ के कारण भगदड़ मची। भगदड़ की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें फर्श पर खून फैला हुआ दिख रहा है और घायल लोग फर्श पर अचेतावस्था में पड़े हुए हैं। रेलवे पुलिस के जवान और अन्य यात्री घायलों को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं।

वीडियो में एक रेलवे पुलिसकर्मी घायल यात्री को अपने कंधे पर उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। दूसरे वीडियो में दो लोग फर्श पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिनके कपड़ों पर खून के धब्बे दिख रहे हैं।

Exit mobile version