Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अनियंत्रित टैक्सी वाहन खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत

Nanital Road Accident

Nanital Road Accident

नैनीताल। ओखलकांड ब्लॉक के छीड़ाखाना-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा (Road Accident) हुआ। यहां पर एक टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस हादसे (Road Accident) में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

रेस्क्यू टीम ने घायलों को किसी तरह से बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अभी ये पुष्टि नहीं हुई है कि वाहन में कितने लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि, शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि टैक्सी वाहन में करीब 11 यात्री सवार थे। वाहन के खाई में गिरने से 9 यात्रियों की मौत की खबर है, जबकि 2 लोगों को गंभीर हालात है।

ASI की गोलियां मारकर हत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

कहा जा रहा है कि, सूचना के बाद भी हादसे (Road Accident)  के एक घंटे बाद भी प्रशासन, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही रेक्सयू अभियान शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क सही नहीं होने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

Exit mobile version