Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

9 अक्टूबर राशिफल: आज सूर्य की तरह चमकेगा इनका भाग्य

Horoscope

horoscope

9 अक्टूबर राशिफल (Horoscope)

मेष- आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगीं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष- आपके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा और जीवन साथी से प्रेम की बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

मिथुन- आज का दिन धार्मिक कामों के लिए भी बढ़िया रहेगा और मान-सम्मान मिलेगा और आपका कोई खास मित्र आपकी सहायता करेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा।

कर्क- आज मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

सिंह- आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और अपने प्रिय से निकटता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन बढ़िया रहेगा।

कन्या- आज आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में विचार करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

तुला- आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। परिवार के छोटों का साथ मिलेगा। उनके साथ प्रेम बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक- आज परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा होगा। आपको पुराने कामकाज में बेहतर नतीजे मिलेंगे।

धनु- आज आपका दांपत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगी। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा।

मकर- आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। मन खुश होगा और हर काम को अच्छे तरीके से अंजाम देंगे। व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

कुंभ- आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में आप सफल हो सकते हैं। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। परिवार संग घूमने जा सकते हैं।

मीन- आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको धन का लाभ होगा और आपकी इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में भी आज का दिन खास रहेगा।

Exit mobile version