सीतापुर। विधान सभा चुनाव 2022 के लिए गुरुवार को अंतिम दिन 95 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं।
महोली विधानसभा से बहुजन मुक्ति पार्टी के तेज नारायण, भाजपा के शशांक त्रिवेदी, लोकतंत्र जनवादी पार्टी के नफीस खान, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी के सिपाही, निर्दलीय राम कुमार, प्रदीप, सीतापुर से आॅल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के बाबूराम, साकेत मिश्रा, भाजपा के राकेश राठौर गुरु, कांग्रेस की शमीना शफीक, आप के आनंद जायसवाल, निर्दलीय साकेत मिश्रा, विश्राम सागर राठौर, राम शंकर, आजान, दिनेश कुमार जायसवाल, गया प्रसाद, हरगांव से लोक बंधु के रामपाल।
कांग्रेस की ममता भारती, आजाद समाज पार्टी के सौरभ किशोर, बसपा के रानू चैधरी, आप के संदीप कुमार, राष्ट्रीय विकल पार्टी के रामसहाय, निर्दलीय संदीप कुमार, लहरपुर से भाजपा के सुनील कुमार, निर्दलीय सुंदरी देवी, सलमा बेगम, बिसवा से आप के आदर्श, जनता दल यूनाइटेड भारत के राम किशोर वर्मा, प्रजाशक्ति पार्टी के राम लखन गौतम, भाजपा के निर्मल कुमार, निर्दलीय सहज राम, शशि कला वर्मा, ब्रज रानी, सलिल सेठ, सेवता से बसपा के आशीष प्रताप सिंह, कांग्रेस के विजय नाथ अवस्थी, भाजपा के ज्ञान तिवारी, सपा के महेंद्र सिंह।
विकासशील इंसान पार्टी के शांति देवी, निर्दलीय मस्तूरी खान, महमूदाबाद से कांग्रेस की उषा वर्मा, आप के राजकुमार गुप्ता, भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी की माया वर्मा, निर्दलीय प्रिया वर्मा, फरह मीसम अम्मार रिजवी, अंजली देवी, रघुनंदन, विनोद कुमार, सिधौली से सपा के हगगोविंद भार्गव, बसपा के पुष्पेंद्र कुमार, कांग्रेस की कमला रावत, भाजपा के मनीष रावत, आप के कन्हैया लाल समेत 13 लोगों ने नामांकन किया है। वहीं मिश्रिख में भाजपा के रामकृष्ण भार्गव, कांग्रेस के सुभाष, बसपा के श्याम किशोर, आप के बाबूराम समेत 14 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं।
भाजपा के साकेत व विश्राम ने भरा निर्दल पर्चा
सीतापुर विधान सभा सीट से भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद से अर्तकलह तेज हो गई है। भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ उनकी ही पार्टी के पदाधिकारी मुखर होने लगे हैं। इसी क्रम में भाजपा के दो पदाधिकारियों ने निर्दलीय नामांकन कर अपनी ही पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने सीतापुर सीट से राकेश राठौर गुरू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनके विरोधी में इन्हीं की पार्टी के तमाम पदाधिकारियों द्वारा विरोध तेज कर दिया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और टिकट के लिए जोरदार दावेदारी कर रहे साकेत मिश्रा ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर सीतापुर सांसद राजेश वर्मा पर निशाना साधा था, जिसके बाद गुरुवार को उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। वहीं भाजपा पदाधिकारी विश्राम सागर राठौर ने भी निर्दलीय नामांकन कर दावेदारी प्रस्तुत कर दी है।