Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

असम में 972 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 27744 पहुंची

असम में कोरोना

असम में 972 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

गुवाहाटी। असम में बुधवार को कोरोना वायरस (कोविड-19 के 972 नये मामले दर्ज किये गये और इसके साथ ही इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 27744 हो गयी।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में दर्ज किये गये नये मामलों में 354 मामले कामरूप जिले में दर्ज किये गये।

विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1.5 करोड़ के पार, 6.17 लाख से ज्यादा मौत

यह जिला गुवाहाटी शहक के अंतर्गत आता है। उन्होंने बताया कि राज्य में इसके कारण दो मरीजों की मृत्यु हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 66 हो गयी।

वहीं राज्य में बुधवार को 1317 मरीज इस महामारी से ठीक हुए, जिसके बाद इस महामारी से निजात पाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 19350 हो गयी। राज्य में इस समय कोरोना के 8325 सक्रिय मामले हैं।

Exit mobile version