• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

4 फ्लैट की मालकिन थी भीख मांगने वाली महिला, बहू ने लालच में कर दिया बेरहमी से कत्ल

Desk by Desk
19/07/2020
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। संपत्ति के लालच में बहू ने अपनी सास का कत्ल कर दिया। 32 वर्षीय बहू ने जिस तरह 70 वर्षीय सास को मौत के घाट उतारा उसे देखकर सभी हैरान हैं। पुलिस ने बताया कि, झगड़ा होने पर बहू ने अपनी सास को पहले क्रिकेट बैट से बुरी तरह पीटा और फिर मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर उन्हें मार दिया।

यह मामला मुंबई के चेंबूर इलाके से सामने आया है। यहां पेस्टम सागर कॉलोनी की रहने वाली मृतक महिला की पहचान संजना पाटिल के रूप में हुई है। सोमवार शाम संजना को गंभीर चोट आने की वजह से राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। उसके परिवार ने दावा किया कि वह बाथरूम में गिर गई थी। लेकिन संजना के शरीर में लगभग 14 चोटें थी। उनकी गर्दन पर भी खिंचाव के निशान थे। इसे देखकर ही अस्पताल वालों को संदेह हुआ और फिर उन्होंने इस बारे में पुलिसवालों को जानकारी दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

देश के इन 4 राज्यों में 4 लाख से अधिक लोगों ने दी कोरोना को मात, रिकवरी दर 59.24 प्रतिशत

पूछताछ के दौरान आरोपी बहू ने परिवारवालों के सामने कुछ भी नहीं कबूला। लेकिन उसकी छोटी बेटी ने जांच अधिकारीयों को बताया कि उसकी मां और दादी के बीच सुबह लड़ाई हुई थी। जांच के दौरान पता चला कि, बुजुर्ग मृतक महिला भीख मांगती थी और घर में कहीं भी पैसे छिपा देती थी और अंजना से पूछती थी, जिससे लड़ाई होती थी। अधिकारियों को आरोपी बहू के पास से मृतका संजना के सोने के गहने भी मिले हैं।

मृतका के पति का कुछ साल पहले निधन हो गया था। उनकी अपनी कोई संतान नहीं थी इसलिए उसने अपने पति के ही भाई के बेटे दिनेश को गोद ले लिया था। उनके पास चार फ्लैट- दो वर्ली और दो चेंबूर में हैं। इनमें से उसने तीन फ्लैट किराए पर दिए थे और चौथे में अपने गोद लिए हुए पुत्र और उसकी पत्नी के साथ रहती थी। किराए पर दिए हुए फ्लैटों से पैसे आते रहते थे इसके बावजूद मृतका संजना शहर के घाटकोपर इलाके के एक जैन मंदिर के बाहर भीख मांगती थी।

असम में बाढ़ से 27.64 लाख लोग प्रभावित, अब तक कुल 105 लोगों की मौत

सोमवार को संजना और उसकी बहू अंजना के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। फिर गुस्से में भरी बहू ने एक क्रिकेट बैट उठाया और अपनी सास को बुरी तरह से पीट दिया। फिर भी संजना की सांसें चलती रहीं। यह देख अंजना से रहा नहीं गया और उसने एक तार से सास का गला घोंट दिया लेकिन वो टूट गया। इसके बाद बहू ने मोबाइल चार्जर का इस्तेमाल किया और उससे सास का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी बहू ने कबूल किया कि वह अक्सर होने वाले झगड़े से तंग आ चुकी थी और वह चाहती थी कि सभी चार फ्लैट उसके नाम कर दिए जाएं इसलिए उसने सास की हत्या कर दी।

Tags: 24ghante online.comcrime news in hindiDaughter-in-law murdered mother-in-lawmurdered mother-in-lawबहू ने किया सास का कत्लसंपति के लालच में बहू ने किया सास का कत्लसास की हत्या
Previous Post

राहुल गांधी बोले-  कोरोना, जीडीपी, चीनी घुसपैठ पर बीजेपी जनता को गुमराह करना बंद करे

Next Post

भारत चीन के खिलाफ पहाड़ से समुद्र तक है तैयार , आक्रामक जवाब से ड्रैगन खामोश

Desk

Desk

Related Posts

Make jam from watermelon peel
Main Slider

तरबूज के छिलके से बनाएं स्वादिष्ट रेसिपी, बच्चों के साथ बड़ों को भी आएगा पसंद

15/06/2025
Mango Pista Kulfi
Main Slider

खाने के बाद करें इस डिश को सर्व, सबपर चलेगा इसके जायका का जादू

15/06/2025
Sawan
Main Slider

कब से शुरू होगा सावन, इस दिन रखा जाएगा पहला सोमवारी व्रत

15/06/2025
Surya Dev
Main Slider

रविवार को करें इन चीजों का दान, बढ़ेगा धन-धान्य

15/06/2025
father's Day
Main Slider

फादर्स डे पर अपने पिता को राशि के अनुसार दें ये तोहफा

15/06/2025
Next Post
भारत ने लिया बड़ा फैसला

भारत चीन के खिलाफ पहाड़ से समुद्र तक है तैयार , आक्रामक जवाब से ड्रैगन खामोश

यह भी पढ़ें

Dowry

दहेज हत्या मामले में सास को उम्रकैद

29/07/2022
CM Yogi

योगी सरकार ने मिल्कीपुर के विकास के लिए खोला खजाना

06/03/2025
Rape

बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, दुष्कर्मी फरार

17/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version