• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की कथा

Desk by Desk
23/07/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
praodsh vrat

प्रदोष व्रत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए 16 श्रंगार कर माता पार्वती और भोलेनाथ को पूजती हैं। शिव पुराण के अनुसार, यही वो दिन है जब भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। हरियाली तीज को लेकर एक पौरणिक कथा प्रचलित है जो हम आपको यहां सुना रहे हैं। तो चलिए पढ़ते हैं हरियाली तीज की कथा।

माता पार्वती को उनके पुर्वजन्म के बारे में याद दिलाने के लिए शिवजी ने उन्हें तीज की कथा सुनाई थी। शिवजी ने कहा, हे पार्वती तुम मुझे वर के रूप में पाना चाहती थीं जिसके लिए तुमने हिमालय पर घोर तप किया था। तुमने सर्दी-गर्मी, बरसात आदि सभी कष्ट भी सहे। इससे तुम्हारे पिता बेहद दुखी थे।

विष्णु भगवान के भेजने पर देवर्षि नारद तुम्हारे यहां आए और उन्होंने तुम्हारे पिता से कहा कि विष्णुजी आपकी पुत्री से विवाह करना चाहते हैं। इस पर अपना मत दें। यह सुनकर पर्वतराज बेहद खुश हुए और वो अपनी पुत्री का विवाह विष्णुजी के साथ संपन्न कराने को तैयार हो गए। यह समाचार नारदजी ने विष्णुजी को दिया। लेकिन जब यह बात तुम्हें पता चली तो तुम व्याकुल हो उठीं क्योंकि तुमने मेरे लिए घोर तप किया था और मुझे मन ही मन अपना पति मान चुकी थीं। यह बात तुमने अपनी सखी को बताई।

तुम्हारी सहेली ने तुम्हारी मदद करने के लिए तुम्हें एक घने वन में छुपा दिया। यह वन ऐसा था कि तु्म्हारे पिता भी यहां नहीं पहुंच सकते थे। इस वन में भी तुमने तप बंद नहीं किया और तुम लगातार तप करने लगीं। पर्वतराज तुम्हारे न मिलने से बेहद परेशान थे। वो चिंता में थे कि अगर विष्णुजी बारात लेकर आए और तुम नहीं मिली तो क्या होगा।

शिवजी ने माता पार्वती से कहा, धरती-पाताल एक कर तुम्हारे पिता ने तुम्हें ढूंढने की कोशिश की लेकिन तुम नहीं मिली। क्योंकि तुम एक गुफा में मेरी आराधना कर रही थीं। तुमने रेत का शिवलिंग भी बनाया था। तुम्हारे तप से प्रसन्न होकर मैंने तुम्हारी मनोकामना पूरी करने का वचन दिया। इस बीच तुम्हारे पिता तुम्हे खोजते-खोजते गुफा में पहुंच गए। तुम्हें वहां देख पर्वतराज बेहद खुश हुए। तुमने अपने पिता से कहा कि तुमने मुझे अपना वर चुना है और इसके लिए घोर तप भी किया। आज तप सफल हो गया है। शिवजी ने मेरा वरण भी कर लिया है। अगर आप मेरा विवाह शिवजी से करते हैं तो ही मैं आपके साथ चलूंगी।

तुम्हारी बात सुनकर वो मुझसे तुम्हारा विवाह कराने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद उन्होंने हमारा विनाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। हे पार्वती! जिस तरह तुमने मेरा कठोर व्रत किया और हमारा विवाह संपन्न हो सकता। उसी तरह अगर कोई स्त्री इस व्रत को पूरी श्रद्धा और निष्ठा से करती है तो उसे भी मैं मनवांछित फल प्रदान करूंगा। उस स्त्री को तुम जैसा ही सुहाग का वरदान प्राप्त होगा।

Tags: Hariyali Teej 2020Hariyali Teej MuhuratHariyali Teej PujaTeej Pujanभगवान शिव और माता पार्वती
Previous Post

हरियाली तीज पर इन बातों का रखें ध्यान

Next Post

योगी सरकार प्रदेशवासियों को 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है

Desk

Desk

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Orange Face Pack
फैशन/शैली

बहुत काम के है छिलके, आजमाएं इससे बने ये फेस पैक

21/07/2026
unwanted hair
फैशन/शैली

अनचाहे बालों को हटाने के लिए आजमाए ये टिप्स

21/07/2026
benefits of aloe vera
फैशन/शैली

रात को एलोवेरा के साथ इस चीज का करें इस्तेमाल, पाएं ग्लोइंग चेहरा

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Next Post
योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार प्रदेशवासियों को 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है

यह भी पढ़ें

Nikay Chunav

Nikay Chunav: आज जारी हो सकती है आरक्षण की अंतिम अधिसूचना

09/04/2023
South superstar Vijay Devarkonda Katrina

जल्द कैटरीना के साथ नज़र आएंगे साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा

06/05/2021
CM Yogi

संत रविदास ने दिया कर्म को महत्वः सीएम योगी

12/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version