• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लॉकडाउन ने 43 फीसदी लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर डाला बुरा असर

Desk by Desk
29/07/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण देश में पांच महीने से लॉकडाउन फिलहाल जारी है। इस कारण 43 फीसदी भारतीय चिंता और तनाव से गुजर रहे हैं। एक स्टडी में इस बात का पता चला है। स्मार्ट तकनीक से लैस रक्षात्मक स्वास्थ्य देखभाल मंच जीओक्यूआईआई ने करीब 10 हजार भारतीयों पर सर्वेक्षण किया है, जिसमें यह बात निकलकर सामने आई है। अध्ययन में यह पता लगाने का कोशिश की गई है कि कोरोना वायरस से उत्पन्न परिस्थितियों का लोग किस तरह से सामना कर रहे हैं।

पीटीआई न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार जीओक्यूआईआई के अध्ययन में शामिल 26 फीसदी प्रतिभागियों ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण बनी परिस्थितियों के चलते वे हल्के अवसाद से ग्रस्त हैं। वहीं 11 फीसदी प्रतिभागियों ने कहा कि वे इस हालात से काफी हद तक अवसाद ग्रस्त हैं। जबकि छह फीसदी प्रतिभागियों ने अवसाद के गंभीर लक्षण होने की बात कही है।

अध्ययन में कहा गया है कि मार्च से लेकर जुलाई तक के पांच महीने बहुत अनपेक्षित रहे हैं। इन महीनों में जो स्थिति बनी है उसका लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा है। कई चरणों के लॉकडाउन, बेरोजगारी, स्वास्थ्य संबंधी भय और अनिश्चित वातावरण से लोगों में तनाव उच्चतम स्तर पर है।

अध्ययन में कहा गया है कि मौजूदा लॉकडाउन के कारण जीवनशैली में अचानक कई तरह के बदलाव आये हैं। इनके कारण 43 फीसदी भारतीय अवसादग्रस्त हो चुके हैं। ये लोग अवसाद से निपटने का अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। सर्वेक्षण में शामिल प्रतिभागियों में अवसाद के स्तर को आंकने के लिए अध्ययनकर्ताओं ने मरीज द्वारा स्वयं भरी जाने वाली प्रश्नावली या पीएचक्यू-9 (मनोरोग का प्राथमिक देखभाल मूल्यांकन फार्म) का सहारा लिया है।

बृजेश का अपहरणकर्ता बोला- साहब अच्छा मित्र था, क्या करता सिर पर बहुत कर्ज था?

जीओक्यूआईआई के इस अध्ययन में प्रतिभागियों के जीवन के नौ पहलुओं को करीब से देखने का प्रयास किया गया है। जैसे उनकी दिनचर्या में बदलाव, भूख में बदलाव, सोने के समय में परिवर्तन, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता और लोगों में ऊर्जा का स्तर। जीओक्यूआईआई के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल गोंदल ने बताया कि अध्ययन में पता चलता है कि देश में कोरोना महामारी के कारण लागू लॉकडाउन से देश में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से सामना करने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है।

गोंदल ने कहा कि व्यायाम करके मानसिक स्वास्थ में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ‘बढ़ती अनिश्चितता उच्च तनाव का आधार है। इसे संतुलित भोजन, दिनचर्या में बदलाव, उचित नींद लेकर नियंत्रित किया जा सकता है। अध्ययन में पता चला है कि अवसादग्रस्त लोगों ने कहा है कि उनका मन काम करने में नहीं लगता है। उनको चारों ओर कोई उम्मीद नजर नहीं आती है और वो नींद के शिकार हो चुके हैं। ऐसे लोग थकान महसूस कर रहे हैं। इस शोध में लोगों को सलाह दी गई है कि रोजाना एक बार व्यायाम वह मानसिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं।

अध्ययन में पता चला है कि अवसाद के शिकार ’59 फीसदी भारतीयों ने कहा है कि उनको काम करने में कम आनंद आता है या बिल्कुल नहीं आता। अध्ययन में शामिल 38 फीसदी लोगों ने कहा कि भावना उनके अंदर भी है, लेकिन नौ फीसदी लोगों ने कहा कि वे आधे से अधिक दिनों तक इस भावना से ग्रस्त थे। वहीं करीब 12 फीसदी ने कहा कि रोज उन्हें ऐसा महसूस होता है। अध्ययन में शामिल 57 फीसदी प्रतिभागियों ने बताया कि कुछ दिनों से वह थका हुआ या ऊर्जा विहीन महसूस कर रहे हैं।

Tags: mental health
Previous Post

बृजेश का अपहरणकर्ता बोला- साहब अच्छा मित्र था, क्या करता सिर पर बहुत कर्ज था?

Next Post

सचिन पायलट ने राजस्थान के नए प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई, गहलोत की खिंचाई!

Desk

Desk

Related Posts

NEET-2026
Main Slider

योगी सरकार का छात्र हितैषी निर्णय, NEET-2026 के अभ्यर्थियों को नगरीय परिवहन बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट

18/06/2026
Illegal notice on Yogi's dream project
Main Slider

मुख्तार की जमीन पर बना योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट अवैध करार, ध्वस्तीकरण की तैयारी

18/06/2026
8 members of TTH module arrested
Main Slider

दिल्ली-NCR में बड़े हमले की तैयारी! ISI की साजिश का खुलासा; 8 सदस्य गिरफ्तार

18/06/2026
CM Yogi
Main Slider

सपा के लिए सैफई ही घर-परिवार, मेरे लिए उत्तर प्रदेश घर, 25 करोड़ लोग परिवार: मुख्यमंत्री

18/06/2026
Uddhav Thackeray
राजनीति

उद्धव की पार्टी में बगावत तेज, 6 सांसदों ने बनाई दूरी

18/06/2026
Next Post
सचिन पायलट Sachin Pilot

सचिन पायलट ने राजस्थान के नए प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई, गहलोत की खिंचाई!

यह भी पढ़ें

sadak 2

केआरके का ट्वीट- ‘बधाई हो पब्लिक सड़क 2 को बॉलीवुड की नंबर 1 खराब फिल्म बनाने के लिए

30/08/2020

मायावती की योगी सरकार को सलाह, बोली- कानून व्यवस्था सुधारने पर ध्यान दे

16/10/2020
cyber crime

यूपी में साइबर क्राइम करने वाले अपराधियों की अब खैर नहीं, जारी हुए ये सीयूजी नम्बर

12/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version