• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजीव गांधी सरकार ने 1985 में शिक्षा मंत्रालय का नाम बदलकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय किया

Desk by Desk
31/07/2020
in Categorized, Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, शिक्षा
0
राजीव गांधी

राजीव गांधी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुधवार को केंद्र की मोदी सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अपनी मंजूरी दे दी। इसके साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय करने के प्रस्ताव पर भी मोदी कैबिनेट की मुहर लग चुकी है।

नई शिक्षा नीति पर देश के अलग-अलग हिस्सों में बहस छिड़ी हुई है। सरकार के इस फैसले को लेकर अब शिक्षा जगत के जानकार भी बंटे हुए हैं। 35 साल पहले का वो किस्सा जब शिक्षा मंत्रालय का नाम बदल दिया गया था।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदला नहीं गया है बल्कि उसे पुराना नाम वापस दिया गया है जिस नाम से वह आजादी के बाद से 1985 तक जाना जाता था। 35 साल पहले 1985 में राजीव गांधी सरकार ने शिक्षा मंत्रालय का नाम बदलकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय कर दिया था।

इस मंदिर में सुहागरात से पहले जरूरी है जाना, मुस्लिम भी मानते हैं ये प्रथा

1984 में राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनने के बाद कई क्षेत्रों में परिवर्तन और नवाचार करना चाहते थे। उस वक्त वे तमाम सलाहकारों से घिरे रहा करते थे। उन्हीं में से एक सुझाव को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने स्वीकार कर शिक्षा मंत्रालय का नाम बदल दिया था। उस वक्त इसके पीछे तर्क दिए गए थे कि देश में बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए शिक्षा से संबंधित सभी विभागों को एक छत के नीचे लाया जाना चाहिए।

जिसके बाद 26 सितंबर, 1985 को शिक्षा मंत्रालय का नाम बदलकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय कर दिया गया और पी वी नरसिम्हा राव को उस विभाग का मंत्री नियुक्त किया गया। उस वक्त संस्कृति, युवा और खेल जैसे संबंधित विभागों को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत लाया गया था।

इनके लिए राज्य मंत्री नियुक्त किए गए थे। यहां तक कि महिला और बाल विकास विभाग, जो 30 जनवरी, 2006 से एक अलग मंत्रालय बन गया, उस वक्त केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत एक विभाग था।

राजीव गांधी के इस फैसले का उस वक्त तमाम लोगों ने विरोध भी किया था। अकादमिक हलकों ने शिकायत की थी कि देश में अब कोई ‘शिक्षा’ विभाग ही नहीं बचा, लेकिन फैसला लिया जा चुका था।

इसके बाद 1986 में राजीव गांधी सरकार ने एक नई शिक्षा नीति को भी मंजूरी दी। देश के इतिहास में वह दूसरी शिक्षा नीति थी। वही शिक्षा नीति अब तक चली आ रही थी। 35 सालों के बाद अब नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मसौदा तैयार हुआ है।

यहां आपको यह भी बता दें कि जिस तर्क के साथ राजीव गांधी ने शिक्षा मंत्रालय को बदलकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय किया था वह ज्यादा दिन चल नहीं सका था। 1999 में एचआरडी मंत्रालय में से संस्कृति विभाग को अलग कर संस्कृति मंत्रालय बना दिया गया था।

इसके अलावा युवा विभाग को भी मानव संसाधन विकास मंत्रालय से अलग कर दिया गया था। यह काम अक्टूबर 1999 में अटल सरकार के कार्यकाल में किया गया था।

1998 में जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने तो मानव संसाधन विकास मंत्रालय के बड़े कुनबे को काट-छांट कर कुछ छोटा करने का निर्णय लिया। जिसी वजह से अक्टूबर 1999 में, एक नया संस्कृति मंत्रालय अस्तित्व में आया, जिसकी जिम्मेदारी उस वक्त अनंत कुमार को दी गई थी। इसके अलावा वहां से अलग हुए युवा विभाग का प्रभार भी अनंत कुमार को ही दिया गया था। वाजपेयी सरकार के इन फैसलों के साथ, एचआरडी मंत्रालय केवल नाम में ‘एचआरडी’ बना रहा, जबकि व्यावहारिक रुप से वह शिक्षा मंत्रालय के स्वरुप में वापस आ गया था।

 

Tags: 1985 as Ministry of Human Resource Developmentrajiv gandhirenamed Ministry of Educationमानव संसाधन विकास मंत्रालयराजीव गांधीशिक्षा मंत्रालय
Previous Post

शराब नहीं मिली तो पी लिया हैंड सैनिटाइजर, हुई नौ लोगों की मौत

Next Post

सुशांत सिंह सुसाइड मामले पर बीजेपी-कांग्रेस एक दूसरे पर कस रही सियासी तंज

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Next Post

सुशांत सिंह सुसाइड मामले पर बीजेपी-कांग्रेस एक दूसरे पर कस रही सियासी तंज

यह भी पढ़ें

Suicide

प्रेमी युगल ने की आत्महत्या

27/02/2024
Aspirational Development Block

योगी मॉडल से एस्पिरेशनल से इंस्पिरेशनल बन रहे यूपी के विकास खंड

16/01/2026
Raman Singh

रमन सिंह के घर पहुंची पुलिस, पूर्व सीएम बोले- सोनिया व राहुल के इशारे पर साजिश

24/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version