• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा लाएगी अविश्वास प्रस्ताव, वसुंधरा का कांग्रेस पर हमला

Desk by Desk
13/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
भाजपा लाएगी अविश्वास प्रस्ताव BJP will bring a no confidence motion

भाजपा लाएगी अविश्वास प्रस्ताव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। कांग्रेस से बागी सचिन पायलट की पार्टी में वापसी के साथ ही पिछले एक महीने से राजस्थान में जारी सियासी संकट आखिरकार समाप्त हो गया है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि सियासी उठापटक के दौरान जो भी हुआ उसे भूलने की जरूरत है।

We are bringing a no-confidence motion tomorrow in the Assembly along with our allies: Gulab Chand Kataria, Leader of Opposition in #Rajasthan Assembly pic.twitter.com/5Pwbift3yQ

— ANI (@ANI) August 13, 2020

इस बीच भाजपा ने गहलोत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान किया है। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि शुक्रवार को हम अपने सहयोगियों के साथ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे।

नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के अलावा राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पुनिया ने भी कहा कि सरकार में बहुत सारे मतभेद हैं। जिस तरह से उन्होंने संघर्ष किया है, संभावना है कि वे विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव ला सकते हैं, लेकिन हम भी अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए तैयार हैं।

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार को कहा कि कुछ लोग भाजपा में फूट की खबरें फैला रहे हैं लेकिन भाजपा एक परिवार है।

साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस ने जनता का नहीं खुद के हितों का ध्यान रखा। हमने राजस्थान में 10 साल खूब काम किया था। कांग्रेस सरकार आने के बाद हमारी योजनाओं के नाम बदल दिए गए या बंद कर दी गईं। अब हमें केंद्र के कामों को लोगों तक पहुंचाना है।

जयपुर में विधायक दल की बैठक के बाद राजे ने ट्वीट किया, ‘कुछ लोग भाजपा में फूट की खबरें फैला रहे हैं। उन्हें बता दूं कि भाजपा एक परिवार है, जिसको आगे बढ़ाने के लिए हम सभी एकजुट हैं, संकल्पित हैं।’

राजे ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को याद करते हुए हुए एक और ट्वीट में लिखा कि राजमाता जी ने मुझे सिखाया था कि जिस पार्टी की मैं कार्यकर्ता हूं उसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और मैं उन्हीं के कदमों पर आगे बढ़ रही हूं।

उन्होंने बताया कि राजस्थान में शुक्रवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से पूर्व आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई विधायक दल की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रदेश के मौजूदा हालातों पर चर्चा की और सत्र की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया।

Tags: Vasundharaभाजपा लाएगी अविश्वास प्रस्ताव
Previous Post

यूपी में स्मार्ट मीटर फेल होने की जांच एसटीएफ करेगी, सीएम योगी ने दिया आदेश

Next Post

भाजपा एक परिवार है, पार्टी में फूट की खबरें वेबुनियाद : वसुंधरा राजे

Desk

Desk

Related Posts

Tangy Tomato Rice
Main Slider

चावलों से बनाएं ये स्पेशल डिश, घर में सबको आएगा पसंद

08/07/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज का नया रूप, जानिए इसके लक्षण

08/07/2026
Ubtan
Main Slider

ये उबटन करें टैनिंग की छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

08/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Next Post
वसुंधरा राजे Vasundhara Raje

भाजपा एक परिवार है, पार्टी में फूट की खबरें वेबुनियाद : वसुंधरा राजे

यह भी पढ़ें

Car

सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवकों की मौत

18/12/2022

डिप्टी सीएम मौर्य ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

13/12/2021
Makhana Chaat

डायबिटीज के पेशेंट के लिए बेहद फायदेमंद है ये चाट, जानें बनाने का तरीका

19/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version