• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानिए क्या है मोलर प्रेगनेंसी के लक्षण, कारण और इलाज

Writer D by Writer D
15/07/2021
in Main Slider, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
molar pregnancy

मोलर प्रेगनेंसी ट्रीटमेंट

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। कंसीव करने के नौ महीने के बाद शिशु का जन्‍म होता है लेकिन गर्भावस्‍था के नौ महीनों में कई तरह के जोखिमों का खतरा बना रहता है जिनमें से एक मोलर प्रेगनेंसी भी है।

मोलर प्रेगनेंसी को हाइडेटिडिफोर्म मोल के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रेगनेंसी में होने वाली एक दुर्लभ ज‍टिलता है जिसमें ट्रोफोब्‍लस्‍ट असामान्‍य रूप से विकसित होने लगता है, यह प्‍लेसेंटा के अंदर सामान्‍य रूप से विकसित होने वाली कोशिकाएं होती हैं।

क्‍या होती है मोलर प्रेगनेंसी

मोलर प्रेगनेंसी दो तरह की होती है जिसमें कंप्‍लीट मोलर प्रेगनेंसी और पार्शियल मोलर प्रेगनेंसी शामिल है। कंप्‍लीट मोलर प्रेगनेंसी में प्‍लेसेंटा के ऊतक असामान्‍य और सूज जाते हैं और फलूइड से भरे सिस्‍ट जैसे दिखाई देते हैं। इसमें फीटल टिश्‍यू भी नहीं बनते हैं।

पार्शियल मोलर प्रेगनेंसी में सामान्‍य प्‍लेसेंटा टिश्‍यू के साथ असामान्‍य प्‍लेसेंटा टिश्‍यू बन सकते हैं। इसमें भ्रूण भी बन सकता है लेकिन वह भ्रूण जीवित नहीं रह पाता है और अक्‍सर प्रेगनेंसी के शुरुआती महीनों में मिसकैरेज हो जाता है।

मोलर प्रेगनेंसी के लक्षण

पहली नजर में मोलर प्रेगनेंसी सामान्‍य गर्भावस्‍था की तरह ही लग सकती है लेकिन अधिकतर मोलर प्रेगनेंसी में निम्‍न लक्षण और संकेत दिखाई देते हैं :

  • प्रेगनेंसी की तीसरी तिमाही के दौरान गहरे भूरे रंग से चमकीली लाल रंग की ब्‍लीडिंग होना।
  • गंभीर मतली और उल्‍टी।
  • कभी कभी योनि से छोटे सिस्‍ट निकलना।
  • पेल्विक हिस्‍से में दर्द और दबाव महसूस होना।
  • ये लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्‍टर से बात करें। डॉक्‍टर और लक्षणों जैसे कि यूट्राइन ग्रोथ, हाई ब्‍लड प्रेशर, प्रीक्‍लैंप्‍सिया, ओवरी में सिस्‍ट, एनीमिया और हाइपरथायराइड की जांच करेंगें।

मोलर प्रेगनेंसी के कारण

असामान्‍य रूप से फर्टिलाइज एग की वजह से मोलर प्रेगनेंसी होती है। मानव कोशिकाओं में सामान्‍य तौर पर क्रोमोजोम के 23 जोडे होते हैं। प्रत्‍येक एक जोडे में एक क्रोमोजोम पिता और दूसरा मां से मिलता है।

कंप्‍लीट मोलर प्रेगनेंसी में खाली एग एक या दो स्‍पर्म से फर्टिलाइज होता है। इस स्थिति में मां के एग से मिला क्रोमोजोम नष्‍ट या निष्क्रिय हो जाता है और पिता का क्रोमोजोम डुप्‍लीकेट हो जाता है। पार्शियल मोलर प्रेगनेंसी में मां का क्रोमोजोम रहता है ले‍किन पिता से क्रोमोजोम के दो सैट मिलते हैं। इसके कारण भ्रूण में 46 की जगह 69 क्रोमोजोम हो जाते हैं।

लगभग 1000 में से एक महिला में मोलर प्रेगनेंसी पाई जाती है। इसके कई कारक हो सकते हैं जैसे कि पैंतीस से अधिक या 20 से कम उम्र में प्रेगनेंट होना। इसके अलावा एक बार मोलर प्रेगनेंसी से ग्रस्‍त महिलाओं को दोबारा इसका खतरा रहता है। 100 में से एक महिला को दोबारा मोलर प्रेगनेंसी होती है।

Tags: molar pregnancy causes and treatmentmolar pregnancy ka ilajmolar pregnancy ke lakshanmolar pregnancy kya hoti haimolar pregnancy meaningmolar pregnancy signs and symptomsमोलर प्रेगनेंसी किसे कहते हैमोलर प्रेगनेंसी के उपचारमोलर प्रेगनेंसी ट्रीटमेंट
Previous Post

इस रंग की मोमबत्ती लगाने से जीवन की सारी परेशानियां हो जाती हैं दूर

Next Post

कब्ज की समस्या और पाचन क्रिया ठीक कर देगी यह ड्रिंक

Writer D

Writer D

Related Posts

onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Deep cleaning of toenails
फैशन/शैली

इस पेडिक्योर से पैर बनेंगे बेहद खूबसूरत, जानें तरीका

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Makeup Remover
फैशन/शैली

होममेड रिमूवर से हटाएं अपना मेकअप, जानें बनाने का आसान तरीका

14/07/2026
Next Post
constipation treatment at home

कब्ज की समस्या और पाचन क्रिया ठीक कर देगी यह ड्रिंक

यह भी पढ़ें

Minimum Support Price

गेहूं, चना, सरसों जौ और मसूर के न्यूनतम समर्थन मूल्य में जोरदार बढ़ोतरी

21/09/2020
export

कोरोना के बावजूद एक साल में 30 फीसदी बढ़ा यूपी का निर्यात

28/04/2022
चिराग पासवान Chirag Paswan

चिराग का नीतीश पर पलटवार, मैं जमूरा तो मदारी कौन ? ये पीएम मोदी का अपमान

27/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version