• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें कब से शुरू हो रहे हैं पितृ पक्ष, क्या है इसका महत्व और पितृ तर्पण करने की विधि

Desk by Desk
28/08/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
pitru paksha

पितृ पक्ष

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। पितृ पक्ष 1 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस बार ये पितृ पक्ष 17 दिन तक रहेगा। पितृ पक्ष पितृदोष दूर करने और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर पितरों का किसी कारणवश श्राद्ध नहीं कर पाते तो उनकी आत्मा को शांति नहीं मिल पाती। जिस वजह से वो इस लोक में भटकते रहते हैं। इसकी वजह से परिवार से जुड़े व्यक्तियों को भी कष्टों का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से पितृ तर्पण का बहुत महत्व है। जानें कब से शुरू हो रहे हैं पितृ पक्ष, क्या है इसका महत्व और पितृ तर्पण करने की विधि क्या है।

पितृ पक्ष शुरू होने और समापन की तारीख

  • पितृ पक्ष शुरू होने की तारीख: 1 सितंबर
  • पितृ पक्ष समापन: 17 सितंबर

पितृ पक्ष का महत्व

पितृ पक्ष में जो हम दान पूर्वजों को देते है वो श्राद्ध कहलाता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि जिनका देहांत हो चुका है वे सभी इन दिनों में अपने सूक्ष्म रुप के साथ धरती पर आते हैं और अपने परिजनों का तर्पण स्वीकार करते हैं। श्राद्ध के बारे में हरवंश पुराण में बताया गया है कि भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को बताया था कि श्राद्ध करने वाला व्यक्ति दोनों लोकों में सुख प्राप्त करता है। श्राद्ध से प्रसन्न होकर पितर धर्म को चाहने वालों को धर्म, संतान को चाहने वाले को संतान, कल्याण चाहने वाले को कल्याण जैसे इच्छानुसार वरदान देते है।

वैसे तो श्राद्ध का अधिकार पुत्र को प्राप्त है, लेकिन अगर पुत्र नहीं है तो पौत्र, प्रपौत्र या फिर विधवा पत्नी भी श्राद्ध कर सकती है। वहीं पत्नी का श्राद्ध पुत्र के ना होने पर पति कर सकता है।

क्या है पितृ पक्ष की पौराणिक कथा

कहा जाता है कि जब महाभारत के युद्ध में कर्ण का निधन हो गया था और उनकी आत्मा स्वर्ग पहुंच गई, तो उन्हें रोजाना खाने की बजाय खाने के लिए सोना और गहने दिए गए। इस बात से निराश होकर कर्ण की आत्मा ने इंद्र देव से इसका कारण पूछा। तब इंद्र ने कर्ण को बताया कि आपने अपने पूरे जीवन में सोने के आभूषणों को दूसरों को दान किया लेकिन कभी भी अपने पूर्वजों को नहीं दिया। तब कर्ण ने उत्तर दिया कि वह अपने पूर्वजों के बारे में नहीं जानता है और उसे सुनने के बाद, भगवान इंद्र ने उसे 15 दिनों की अवधि के लिए पृथ्वी पर वापस जाने की अनुमति दी ताकि वह अपने पूर्वजों को भोजन दान कर सके। तब से इसी 15 दिन की अवधि को पितृ पक्ष के रूप में जाना जाता है।

Tags: "Pitri Paksha 2020Pitri Paksha 2020 dateshradh paksha 2020पितृ पक्ष 2020पितृ पक्ष 2020 कब से हो रहे हैं शुरूपितृ पक्ष 2020 तारीखश्राद्ध पक्ष 2020
Previous Post

भ्रष्टाचार पर CM योगी के सख्त निर्देश- भ्रष्ट कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई तेज की जाए

Next Post

 ‘नई शिक्षा नीति’ अतीत को वर्तमान में जोड़कर भविष्य में जाने का मार्ग : निशंक

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पंजाब चुनाव के लिए AAP का पहला दांव, भगवंत मान फिर धुरी से आजमाएंगे किस्मत

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Next Post

 ‘नई शिक्षा नीति’ अतीत को वर्तमान में जोड़कर भविष्य में जाने का मार्ग : निशंक

यह भी पढ़ें

Arvind Kejriwal

दिल्ली के पास अभी वैक्सीन उपलब्ध नहीं, लाइन न लगाएं : केजरीवाल

30/04/2021
lipstick

स्किन टोन के अनुसार करें चुने लिपशेड, खूबसूरती में आएगा निखार

13/08/2025
Kashmiri Pandit

लाल चौक पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, 5 लोग घायल

10/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version