• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गल्वान घाटी- चीनी सैनिकों की कब्रगाह की तस्वीरें सामने आई

Desk by Desk
31/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
galwan ghati

चीनी सैनिकों की कब्रगाह की तस्वीरें सामने आई

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: गल्वन घाटी में चीन के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। गल्वन घाटी में भारतीय सेना के साथ हुई खूनी झड़प में मारे गए एक चीनी सैनिक की कब्र की तस्वीर सामने आई थी। गल्वन घाटी में चीन के कम से कम 35 सैनिकों की मौत हुई थी। चीन ने आज तक आधिकारिक तौर से इस बात का खुलासा नहीं किया है कि गल्वन घाटी की हिंसा में उसके कितने सैनिक मारे गए थे या घायल हुये थे।

कौन बनेगा जापान का अगला प्रधानमंत्री, जानिए रेस में सबसे बड़ा दावेदार कौन है

जिस बात का अंदेशा था वो अब धीरे-धीरे कर सच्चाई में तब्दील हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, गल्वन घाटी में भारतीय सेना के साथ 15-16 जून की रात हुई हिंसा में चीन के कम से कम 35 सैनिक मारे गए थे। उन सैनिकों की कब्रगाह की तस्वीरें भी अब सामने आ गई हैं। यहां एक लाइन से चीनी सैनिकों की कब्र की तस्वीरें दिखाई पड़ रही हैं। ये कब्र ठीक वैसे ही हैं जैसाकि चीनी सैनिक चेन शियानग्रोंग की दिखाई पड़ी थी, जिसकी मौत गल्वन जून के महीने में भारतीय सीमा पर हुई थी। सभी की कब्र पर काला पत्थर लगा हुआ है और सैनिक के बारे में पूरी जानकारी लिखी हुई है।

लखनऊ विश्वविद्यालय के डिप्लोमा में प्रवेश के लिए आज आवेदन का अंतिम अवसर

तस्वीरों से पता चलता है कि गल्वन घाटी में मारे गए सैनिकों की कब्र चीन के पीएलए सेना के एक मेमोरियल में है। ये एक नया मेमोरियल दिखाई पड़ता है। लेकिन इस मेमोरियल में 35 से कहीं ज्यादा कब्र दिखाई पड़ रही हैं। ऐसा हो सकता है कि चीनी सेना ने कुछ समय पहले ही इस मेमोरियल को खड़ा किया हो और अब गल्वन घाटी में मारे गए अपने सैनिकों की कब्र भी इसी मेमोरियल में बना दी हो। इस मेमोरियल की कुछ तस्वीरें ऐसी भी आई हैं जहां पीएलए अधिकारी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि इस नए मेमोरियल में गल्वन घाटी में मारे गए सैनिकों और पहले मारे गए सैनिकों कब्र बनाई गई हैं। पूरी हकीकत क्या है इसका पता चीन की पीएलए सेना के आधिकारिक बयान से ही हो सकता है।

कनिष्ठ सहायक के 115 पदों पर भर्ती के लिए रोजाना अब बुलाए जाएंगे 60 अभ्यर्थी

आपको बता दें कि 15-16 जून की रात ही गल्वन घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक संघर्ष हुई थी। अभी तक चीनी सेना ने आधिकारिक तौर से खुलासा नहीं किया है कि इस खूनी झड़प में उसके कितने सैनिक हताहत हुए थे। जबकि भारतीय सेना ने महज़ कुछ घंटे के भीतर ही अपने सैनिकों की शहादत की खबर जारी कर दी थी।

छात्रों की स्थिति जानने के लिए छात्रों के बारे में फीडबैक लें डीयू

कब्र पर इस सैनिक का नाम चेन शियानग्रोंग लिखा था, जो फुजियान प्रांत के पिंगनान का रहने वाला है। सैनिक का जन्म दिसम्बर 2001 लिखा है और मृत्यु जून 2020 लिखी है। चीनी भाषा में लिखा है कि उसकी मौत बॉर्डर पर भारत के खिलाफ लड़ते हुई है। कब्र पर ये भी लिखा है कि सैनिक को चीन के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन से ‘फर्स्ट क्लास मेरिट’ का प्रशस्ति-पत्र मिला है‌। आपको बता दें कि चीन में सीएमसी सबसए बड़ी सैन्य संस्था है जिसके चैयरमैन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं।

यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं के लिए विशेष क्लास शुरू

चीनी सैनिक चेन शियानग्रोंग की कब्र पर उसकी मिलिट्री यूनिट तक का नाम लिखा है। इस कब्र पर चेन को दक्षिणी शिंचायिंग मिलिट्री डिस्ट्रिक से जुड़ा बताया गया है जिसकी‌ यूनिट या फिर खुद उसका नंबर दिया गया है (नंबर 69316)। ये शिंचायिंग मिलिट्री डिस्ट्रिक ही पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी की सुरक्षा में तैनात है।

नेशनल हाउसिंग बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली 16 वैकेंसी

कब्र पर कुछ अधजली सिगरेट के टुकड़े रखे हुए हैं। जानकारों की मानें तो चीन में सिगरेट को सामाजिक तौर से शुभ माना जाता है। सोशल इंटरेक्शन्स में जब लोग एक दूसरे से मिलते हैं तो उसे सिगरेट का पैकेट गिफ्ट करता है। इसे दोस्ती और सम्मान के नजरिए से देखा जाता है। इसलिए बहुत हद तक संभव है कि चेन शियानग्रोंग भी सिगरेट पीता हो‌ और उसके साथियों ने उसकी याद में सिगरेट को पीकर उसकी कब्र पर छोड़ दिया हो। यहां ये बात दीगर है कि एलएसी पर मौजूदा तनाव से पहले भारत और चीन की सेनाओं के बीच अगर कोई फ्लैग-मीटिंग होती थी तो चीनी सेना सिगरेट के पैकेट्स का आदान प्रदान करती थी।

बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 की पुनर्परीक्षा ऑनलाइन होगी आयोजित

चेन शियानग्रोंग की कब्र की जो तस्वीर मिली थी, उसमें अकेले उसकी ही कब्र नहीं दिखाई पड़ रही है। दो और कब्र दिखाई पड़ रही हैं। दोनों ठीक उसके पीछे हैं। एक कब्र चेन की कब्र के पीछे छिप गई है, जबकि दूसरे की कब्र थोड़ी दिख रही है। इस कब्र का पत्थर भी ठीक वैसे ही काले रंग का है जैसा चेन शियानग्रोंग की कब्र का है। ऐसे में इस बात का अंदेशा भी जताया जा रहा था कि ये तस्वीर किसी चीनी सेना के कब्रगाह की है, जिसमें उन सैनिकों को दफनाया गया है जिनकी मौत गल्वन घाटी की हिंसा में भारतीय सैनिकों के साथ झड़प में हुई थी। अब इस कब्रगाह की तस्वीरें भी एबीपी न्यूज को मिल गई हैं।

कर्मचारी चयन आयोग की CHSL , CGL समेत कई भर्ती परीक्षाएं होंगी अक्टूबर से नवंबर तक

चीन में भी चीनी ‌सैनिकों की शहादत को लेकर सरकार से सवाल-जवाब करने लगे हैं।‌ चीनी सोशल मीडिया साइट, ‘वीचैट’ पर चेन शिनयांग्रोंग की मौत को लेकर लोगों में रोष दिखाई पड़ रहा है। एक चैट में किसी ने लिखा कि, ” क्या विडंबना है, मुझे लगा था कि भारत के साथ हुई झड़प में चीन का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन भारत के 20 सैनिकों कई मौत की खबर भी इस नौजवान (चेन शियानग्रोंग ) के माता-पिता के दर्द को कम कर सकती है.

Tags: Chinagalwan ghatiगल्वान में चीनी झूठ का पर्दाफाशचीनी सैनिकों के कब्रगाह की तस्वीरें आई सामने
Previous Post

कौन बनेगा जापान का अगला प्रधानमंत्री, जानिए रेस में सबसे बड़ा दावेदार कौन है

Next Post

दिल्ली से मेरठ की दूरी होगी महज 45 मिनट की, केंद्रीय परिवहन मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी

Desk

Desk

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post
nitin gadkari

दिल्ली से मेरठ की दूरी होगी महज 45 मिनट की, केंद्रीय परिवहन मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी

यह भी पढ़ें

Shani Trayodashi

आज है शनि अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

30/04/2022
UP Board

अगले महीने के इस सप्ताह जारी हो सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट

14/04/2022

उप मुख्यमंत्री ने जन शिकायतों के निस्तारण के लिए DM, SSP को निर्देश दिये

01/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version