• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेरेना विलियम्स का 24वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूटा, सेमीफाइनल में मिली हार

Desk by Desk
11/09/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल
0
सेरेना विलियम्स Serena Williams

सेरेना विलियम्स

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

न्यूयॉर्क। 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना विलियम्स का यूएस ओपन में सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया है। इसके साथ ही सेरेना का घरेलू जमीन पर रिकॉर्ड 24वां खिताब जीतने का सपना टूट गया है। सेरेना को सेमीफाइनल में विक्टोरिया अजरेंका ने 1-6.6-3,603 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। बेलारूस की अजरेंका अब फाइनल में जापान की नाओमी ओसाका का सामना करेगी। यह अजरेंका का तीसरा यूएस ओपन फाइनल है।

अजारेंका ने अपनी इस मजबूत प्रतिद्वंद्वी नाओमी ओसाका से होगी खिताबी जंग

अजारेंका ने अपनी इस मजबूत प्रतिद्वंद्वी को 1-6, 6-3, 6-3 से हराकर 2013 के बाद पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनायी है। खिताबी मुकाबले में उनका सामना दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका से होगा, जिन्होंने अमेरिका की जेनिफर ब्रॉडी को 7-6 (1), 3-6, 6-3 से पराजित किया है। सेरेना के टखने में दर्द था और इस बीच उन्होंने ‘टाइम आउट’ भी लिया। अजारेंका ने पहला सेट आसानी से गंवाने के बावजूद धैर्य नहीं खोया और ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंटों में 11 मुकाबलों में पहली बार सेरेना को शिकस्त देने में सफल रही।

आजम खान पर ईडी ने की बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी, जल्द पूछताछ करेगी

अजारेंका ने बाद में कहा कि यहां पहुंचने में सात साल का समय लग गया। यह मेरा पसंदीदा नंबर है। फाइनल तक पहुंचने के लिये आपको सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को हराना होता है और आज का दिन भी ऐसा ही था। अजारेंका ने 2013 और 2013 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था। इन दोनों वर्षों में वह यूएस ओपन के फाइनल में भी पहुंची थी, लेकिन दोनों अवसरों पर सेरेना से पार पाने में नाकाम रही थी।

अजारेंका ने शानदार तरीके से की वापसी, दूसरे सेट में 12 विनर्स लगाये

अजारेंका ने बेहतरीन अंदाज में वापसी की। उन्होंने दूसरे सेट में 12 विनर्स लगाये और केवल एक गलती की। इसके बार तीसरे सेट में उन्होंने बेसलाइन पर अपनी विशेषज्ञता का शानदार नमूना पेश किया, विशेषकर उनके बैकहैंड का सेरेना के पास कोई जवाब नहीं था। अब अजारेंका और ओसाका आमने सामने होंगी। ये दोनों खिलाड़ी पूर्व में नंबर एक रह चुकी हैं। अजारेंका इस जीत से अपने विजय अभियान को 11 जीत तक ले गयी है, जबकि ओसाका ने भी लगातार दस मैच जीते हैं।

छात्र परीक्षा में शामिल हों तभी यह पीढ़ी और देश आगे बढ़ेगा : प्रो. केपी सिंह, वीसी

अजारेंका और ओसाका के बीच वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन का फाइनल भी खेला जाना था ,लेकिन जापानी खिलाड़ी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण खिताबी मुकाबले से हट गयी थी। फ्लाशिंग मीडोज पर 2018 में सेरेना को हराकर खिताब जीतने वाली ओसाका ने फाइनल में पहुंचने के बाद कहा कि यह मेरे लिये काफी मायने रखता है। मैं न्यूयार्क को अपना दूसरा घर जैसा मानती हूं।

Tags: Serena Williamssports newstennisUS Open 2020यूएस ओपन 2020सेरेना विलियम्स
Previous Post

आजम खान पर ईडी ने की बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी, जल्द पूछताछ करेगी

Next Post

यूपी बोर्ड ने दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका: CM योगी

26/10/2026
Main Slider

आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, दिवाली पर घर जाने की मिली अनुमति

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले के पीछे भिड़ीं गाड़ियां, एसआईटी करेगी हादसे की जांच

26/10/2026
Main Slider

CM धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की दीं शुभकामनाएं

26/10/2026
Main Slider

‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री

26/10/2026
Next Post
up board

यूपी बोर्ड ने दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक

यह भी पढ़ें

CSK's target of 219 runs for Mumbai Indians thanks to fast batting

CSK की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस को दिया 219 रन का लक्ष्य

01/05/2021
Rubina Dilac told herself, she was emotional while telling

रुबीना दिलैक ने बताई अपनी आप बीती, बताते हुए हुई भावुक

18/05/2021

‘मिस यूनिवर्स’ बनीं हरनाज कौर संधू, 21 साल बाद भारत ने जीता टाइटल

13/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version