• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चीनी भण्डारण के लिए सहकारी समितियां करेंगी गोदामों का निर्माण : भूसरेड्डी

Desk by Desk
16/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
sanjay bhursereddy

भूसरेड्डी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल समितियां प्राप्त होने वाले अंशदान की 60 प्रतिशत धनराशि से विकास कार्यों के साथ-साथ चीनी भण्डारण के लिए गोदामों का निर्माण भी करेंगी,जिससे जहां मिलों को चीनी भण्डारण की समस्या से निजात मिलेगी वहीं गोदामों के किराये से समितियों को अतिरिक्त आय हाेगी।

राज्य के गन्ना एवं चीन आयुक्त संजय. आर.भूसरेड्डी ने आज यहां बताया कि इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जारी शासनादेश के अनुसार चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति से प्राप्त होने वाले अंशदान का 40 प्रतिशत प्रबंधकीय व्यय में तथा शेष 60 प्रतिशत धनराशि का उपयो गगन्ना विकास के कार्यों, कृषकों को उत्तम गुणवत्ता के बीज, उर्वरक, दवाइयाँ तथा कृषि यंत्र आदि उपलब्ध कराने कराने के साथ-साथ चीनी भण्डारण की समस्या के दृष्टिगत चीनी गोदाम निर्माण हेतु भी किया जायेगा।

तीन करोड़ की लागत से बनेगा मैनपुरी में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज

उन्होंने यह भी बताया कि इस धनराशि से सर्वप्रथम गन्ना विकास के कार्य तथा इसके उपरान्तचीनी भण्डार के लिए गोदामों का निर्माण किया जायेगा। सहकारी चीनी मिलों द्वारा गोदाम का किराया चीनी मिल समिति को प्रचलित बाजार दर पर दिया जायेगा। इस योजना के तहत प्रथम चरण में 05 सहकारी चीनी मिलों में चीनी गोदाम निर्माण प्रस्तावित हैं। चार सहकारी चीनी मिलों- गजरौला(अमरोहा), बेलरॉयॉ (लखीमपुर खीरी), तिलहर (शाहजहूँपुर) तथा ननौता (सहारनपुर) में एक-एक लाख कुन्तल क्षमता के तथा कायमगंज (फर्रुखाबाद ) में 50,000 कुन्तल क्षमता के गोदाम का निर्माण प्रस्तावित है।

गन्ना आयुक्त ने बताया कि इस व्यवस्था से चीनी मिलें एवं सहकारी गन्ना समितियाँ, दोनों ही पारस्परिक रूप से लाभान्वित होंगी। जहां एक ओर चीनी मिलों में भण्डारण से सम्बन्धित व्यय यथा परिवहन एवं मार्ग बीमा व्यय आदि की बचत होगी, वहीं दूसरी ओर सहकारी चीनी मिल समितियों को इन गोदामों से किराये के रूप में नियमित आय का स्रोत सृजित होगा।

Tags: sugar millsup newsभूसरेड्डी
Previous Post

विपक्ष प्रदेश की शान्ति व कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा : स्वतंत्र देव

Next Post

ट्रांसफार्मर में धमाके के बाद लगी भीषण आग, पास में था पेट्रोल पंप, बड़ा हादसा टला

Desk

Desk

Related Posts

Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासकः मुख्यमंत्री

17/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
Next Post
पटाखे की फैक्ट्री में लगी आग

ट्रांसफार्मर में धमाके के बाद लगी भीषण आग, पास में था पेट्रोल पंप, बड़ा हादसा टला

यह भी पढ़ें

Maa Lakshmi

मां लक्ष्‍मी को नाराज करते हैं आपके ये काम, बिगड़ जाती है तकदीर

25/06/2021
Shankaracharya Vasudevanand

जब विश्वास हो तभी करें वैक्सीन का प्रयोग, अन्यथा नहीं : शंकराचार्य वासुदेवानंद

04/01/2021
dowry

कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज

29/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version