• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गांवों में बढ़ती महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही

Desk by Desk
18/11/2020
in Categorized
0
inflation in the village

गांव में महंगाई

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| देश में शहरों के मुकाबले गांवों में बढ़ती महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। सितंबर महीने में जहां सिर्फ सब्जियों और घी-तेल शहरों के मुकाबले गांवों में महंगा हो गया था वहीं अक्तूबर में इनके साथ साथ मसाले भी महंगे हो गए हैं। पिछले साल अक्तूबर से तुलना की जाए तो इस साल ग्रामीण इलाकों में खाने पीने की चीजें और पान तंबाकू जैसी चीजें 10 फीसदी से ज्यादा महंगी हुई है।

अक्तूबर के आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानि सीपीआई महंगाई 7.61 फीसदी रही है जिसमें शहरी इलाकों की महंगाई 7.4 तो ग्रामीण इलाकों की महंगाई 7.69 फीसदी पहुंच गई है। सितंबर में शहरी इलाकों में महंगाई 7.26 और ग्रामीण इलाकों में 7.36 फीसदी पर पहुंच गई थी।

अक्टूबर में लोन डिफॉल्ट के मामले 40% से अधिक बढ़े- कर्ज की मांग में भी भारी गिरावट

इस बढ़ी महंगाई में सबसे ज्यादा योगदान सब्जियों का रहा है। अक्तूबर में ग्रामीण इलाकों में सब्जियों की कीमत 24.05 फीसदी बढ़ी है वहीं शहरों में ये 19.84 फीसदी बढ़ी। सितंबर में ग्रामीण इलाकों में सब्जियों की महंगाई 22.71 फीसदी और शहरी इलाकों 17.41 फीसदी बढ़ी थी।

अक्तूबर में तेल और घी जैसी चीजों की महंगाई गांवों में 15.76 फीसदी और शहरों में 13.96 फीसदी बढ़ी है। मसाले गांवों में 11.27 फीसदी तो शहरों में 11.23 फीसदी बढ़े हैं। ग्रामीण इलाकों में पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले खाने पीने की चीजों के दाम 10.11 और पान तंबाकू जैसी चीजें 10.34 फीसदी महंगी हुई है। हालांकि ये शहरों के मुकाबले कुछ कम महंगी हुई है। राज्यों की बात की जाए तो यूपी, उत्तराखंड, उड़ीसा, तेलंगाना और गुजरात में शहरों से महंगे गांव हैं वहीं बिहार, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड के शहरों से सस्ते गांव हैं।

Tags: Inflationinflation in the villageगांव में महंगाईमहंगाई
Previous Post

अक्टूबर में लोन डिफॉल्ट के मामले 40% से अधिक बढ़े- कर्ज की मांग में भी भारी गिरावट

Next Post

खुशखबरी : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में महिला क्रिकेट की एंट्री

Desk

Desk

Related Posts

Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Next Post
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 Commonwealth Games 2022

खुशखबरी : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में महिला क्रिकेट की एंट्री

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

High Tension Wire

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर झुलसा, हालत गंभीर

13/01/2021
Love You Shankar

इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘लव यू शंकर’

07/08/2023
entrance exam

यूपी में बीएड काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

19/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version