• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में नए साल पर 10 जनवरी से हर रविवार को फिर लगने जा रहा है ‘आरोग्य मेला’

Desk by Desk
30/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
सीएम योगी cm yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कमजोर आय वर्ग के लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधा देने के लिए योगी सरकार कटिब़द्ध है। इस लिहाज से वरदान बने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की एक बार फिर आरोग्य मेले की शुरूआत करने जा रही है। बता दें कि कोविड-19 महामारी के कारण बीते मार्च में इस साप्ताहिक मेले का आयोजन स्थगित कर दिया गया था।

कमला हैरिस ने कोरोना से बचाव के लिए मॉडर्ना वैक्सीन की पहली खुराक ली

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले माह जनवरी के दूसरे रविवार से फिर से शुरू करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार 10 जनवरी से प्रदेश के सभी शहरी और ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रविवार सुबह 10 बजे से अपराह्न् 04 बजे तक पहले की तरह आरोग्य मेले का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है।

गोपाल राय इलाज कराने के लिए मुंबई रवाना, मनीष सिसोदिया संभालेंगे उनका विभाग

मेले में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मेलों के प्रवेश द्वार पर पल्स ऑक्सीमीटर एवं थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था सहित एक कोविड हेल्प डेस्क को सक्रिय किया जाएगा। स्क्रीनिंग के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जाएगा, सैनिटाइजेशन और मास्क अनिवार्य होगा। मेले में आधारभूत पैथोलॉजिकल जांचों, विशेष रूप से रैपिड डायग्नोस्टिक किट आधारित जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, दवाओं की उपलब्धता भी होगी। मेलों के प्रवेश द्वार पर भीड़ को नियंत्रित करने एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये जरूरत के अनुसार स्वैच्छिक संगठनों जैसे एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र, युवक मंगल दल आदि के स्वयंसेवकों की सहायता भी ली जाएगी।

महिला बैंक मैनेजर का इंस्टा एकाउंट हैक कर दी न्यूड फोटो डालने की धमकी

कोविड महामारी से पूर्व 2 फरवरी से 15 मार्च तक सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रत्येक रविवार को कुल 7 मेलों का आयोजन किया जा चुका था, किन्तु कोविड-19 महामारी के मद्देनजर मेलों के आगे की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। फरवरी एवं मार्च 2020 में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों की महत्ता का आकलन इन आंकड़ों से किया जा सकता है कि मात्र सात मेलों में ही 31.36 लाख रोगियों ने चिकित्सा लाभ पाया था। 32,425 कुपोषित बच्चे चिन्हित किए गए थे, जबकि 76,063 रोगियों को बेहतर उपचार हेतु उच्चतर चिकित्सा इकाइयों में रेफर किया गया था। इसके साथ ही, इन मेलों में आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 2,30,890 व्यक्तियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए थे।

Tags: 'covid 19' epidemicArogya MelaChief Minister Arogya Melamedical facilityupआरोग्य मेलाकोविड-19 महामारीचिकित्सा सुविधामुख्यमंत्री आरोग्य मेलायूपी
Previous Post

ब्रिटेन में एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को मंजूरी, भारत में भी इसी हफ्ते अप्रूवल की उम्मीद

Next Post

नए साल में बदल जाएंगे Mutual Funds में निवेश से जुड़े ये 5 नियम

Desk

Desk

Related Posts

NDA- Passing out Parade
राजनीति

देश को मिलेंगे 355 जांबाज सैन्य अधिकारी, NDA के 150वें बैच की ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड

30/05/2026
A friend was called on Eid and murdered.
Main Slider

आओ तुम्हें कुर्बानी दिखाते हैं…, ईद पर बुला दोस्त को कर दिया हलाल

30/05/2026
Nitin Naveen offered prayers at Tapkeshwar Mahadev Temple
Main Slider

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की

30/05/2026
Power crisis may increase in the state
Main Slider

उत्तर प्रदेश में गहराया बिजली संकट, एक साथ कई पावर प्लांट फेल होने से चरमराई पूरी व्यवस्था

30/05/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ का होगा काम तमाम, बालों में लगाएं बस ये एक चीज

30/05/2026
Next Post
farmers

वार्ता के लिए विज्ञान भवन पहुंचे अन्नदाता, बोले- कानून वापस लेने से होगी बात शुरू

यह भी पढ़ें

Rakhi Sawant

राखी सावंत ने बीच रोड पर एक शख्स की जमकर लगाई क्लास

06/06/2021
Avinash Mukund

CWG: अविनाश मुकुंद ने 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में जीता रजत, भारत को दिलाया 28वां पदक

06/08/2022
कोरोना वायरस coronavirus

लखीमपुर खीरी में 81 नये कोरोना संक्रमित मिले, संख्या 1911 पहुंची

25/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version