• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाहुबली अतीक अहमद की बढ़ी मुश्किलें, भाई के संपत्तियां होंगी कुर्क

Writer D by Writer D
21/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, प्रयागराज
0
Atiq Ahmad

Atiq Ahmad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद  की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अतीक अहमद और उसके करीबियों पर क़ानून के साथ ही योगी सरकार का शिकंजा तेजी से कसता जा रहा है।

माफिया अतीक अहमद और उसके गुर्गों की 23 सम्पत्तियों के कुर्क करने का आदेश जारी होने के अगले दिन ही उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की सात सम्पत्तियों को भी कुर्क  करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। डीएम प्रयागराज भानु चन्द्र गोस्वामी ने अशरफ की सात सम्पत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया है।

आरोप है कि ये सभी सम्पत्तियां अपराध से अर्जित किए गए धन से खरीदी गई हैं। ये सम्पत्तियां धूमनगंज थाना क्षेत्र के कसारी मसारी इलाके में स्थित हैं।

भाई ने किया भाई का कत्ल, शराब पीकर की थी पत्नी से अश्लील हरकत

कुछ समय पहले ही पुलिस ने इन सम्पत्तियों को कुर्क करने की डीएम प्रयागराज से अनुमति मांगी थी। इसके बाद डीएम ने गैंगस्टर एक्ट14(1) के तहत इन सम्पत्तियों को कुर्क करने का आदेश दे दिया है। यह सातों सम्पत्तियां करोड़ों की बताई जा रही हैं। इन सातों सम्पत्तियों को अगले तीन से चार दिनों में जब्त किया जा सकता है। जब्तीकरण की कार्रवाई धूमनगंज थाना पुलिस को करनी होगी। संबंधित थाने के प्रभारी ही इन संपत्तियों के प्रशासक रहेंगे। कुर्की की कार्रवाई के दौरान डुगडुगी बजाकर मुनादी भी कराई जाएगी।

अशरफ शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से साल 2005 में सपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बना था। अशरफ चर्चित बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। प्रयागराज के कई थानों में उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे भी दर्ज हैं।

सपा सांसद आजम खान, पत्नी और बेटे की जन्म प्रमाण पत्र मामले में जमानत बरकार

तीन सालों से फरार चल रहे एक लाख के ईनामिया घोषित किए गए अशरफ को चार जुलाई 2020 में प्रयागराज पुलिस ने उसके ससुराल कौशाम्बी के हटवा से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पहले उसे नैनी सेन्ट्रल जेल भेजा गया था। जहां से सुरक्षा कारणों से उसे बरेली जेल शिफ्ट कर दिया गया था। चार दिन पहले यानी 17 जनवरी को धूमनगंज पुलिस ने अशरफ की टोयटा कोरोला कार भी उसके बड़े भाई माफिया अतीक अहमद के चुनावी कार्यालय से बरामद कर कुर्क करने की कार्रवाई की थी।

Tags: Atiq Ahmadcrime newsPrayagraj Newsup news
Previous Post

भाई ने किया भाई का कत्ल, शराब पीकर की थी पत्नी से अश्लील हरकत

Next Post

गोरखपुर लूटकांड: सर्राफ व्यापारी से 35 लाख लूटने के मामले में 12 पुलिसकर्मी निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post
12 policemen suspended

गोरखपुर लूटकांड: सर्राफ व्यापारी से 35 लाख लूटने के मामले में 12 पुलिसकर्मी निलंबित

यह भी पढ़ें

आजीविकां प्रदातुं देशे प्रथमस्थाने प्रथितः उत्तरप्रदेशस्य सूक्ष्मलघुकुटीरोद्योगः

22/06/2021
Moscow Attack

रूस में आतंकी हमले में 60 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

23/03/2024
hima das

एथलीट हिमा का टोक्यो ओलंपिक से बाहर रहना तय, खेलमंत्री ने कहा- दिल छोटा न करें

30/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version