• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी शिक्षा सेवा चयन अधिकरण विधेयक की आठ मार्च को प्रतियाॅ जलाएगा उत्तर प्रदेश शिक्षक महांसघ

Desk by Desk
02/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ, शिक्षा
0
उत्तर प्रदेश शिक्षक महांसघ

उत्तर प्रदेश शिक्षक महांसघ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक महांसघ के सभी घटक संगठन आगामी आठ मार्च को अपरान्ह एक बजे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन अधिकरण विधेयक, 2021 की प्रतियाॅ जलाकर अपना विरोध प्रकट करेगे। यह निर्णय महासंघ के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में प्राथमिक शिक्षक संघ के रिसालदार पार्क स्थित कार्यालय मेे देर रात तक चली बैठक मेे लिया गया।

बैठक में यह भी निर्णय किया गया कि उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के जिला स्तर एवं इकाई स्तर पर बैठक करके सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों पर चर्चा की जाय तथा शिक्षकों को वर्तमान परिस्थितियों के प्रति जागरूक किया जाये। बैठक का संचालन शिक्षक संघ के महामंत्री इन्द्रासन सिंह ने किया।

पश्चिम बंगाल में गरजे योगी, बोले- रामद्रोहियों का भारत और बंगाल में कोई काम नहीं

माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि बैठक के प्रारम्भ में महासंघ के अध्यक्ष डॉ.दिनेश चन्द्र शर्मा ने माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हेम सिंह पुण्डीर, पूर्व एमएलसी का शिक्षक महासंघ के सयोजक के रूप में बुके भेंटकर सम्मानित किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए महांसघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षक/कर्मचारी विरोधी है, ऐसी स्थिति में हमें अपनी प्राप्त उपलब्धियो की रक्षा एवं नई उपलब्धियों प्राप्त करने के लिए सगठन को और अधिक शक्तिशाली बनाना है। इसके लिए एकता के सूम में बंधकर सशक्त आन्दोलन खडा करना अपरिहार्य हो गया है।

माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं महासंघ के सयोजक हेम सिंह पुण्डीर ने सरकार की शिक्षक एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों की चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षक महासंघ द्वारा अपनी मागो के समर्थन में धरना/प्रदर्शन एवं अन्य तरीको से शान्तिपूर्ण संघर्ष किया जा चुका है किन्तु सरकार अपनी शिक्षक/कर्मचारी विरोधी नीति को बदल नही रही है। अब हमे आर-पार की लडाई के लिए बाध्य होना पडेगा।

बैठक को महांसघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा एवं सयोजक हेम सिंह पुण्डीर के अलावा उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवधेश मिश्र, आदर्श संस्कृत विद्यालय शिक्षक समिति के प्रदेश अध्यक्ष पं. कृष्ण मोहन शुक्ल, माध्यमिक शिक्षक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र नाथ शुक्ल, टीचर्स एसोसिशन मदासिया अबरिया के महामत्री दीवान साहेब जमा, उप्र अनुसुचित जाति प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मिश्री लाल एवं महामंत्री रामानन्द विश्वकर्मा, उप्र विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के महामंत्री डॉ. हरेन्द्र कुमार राय, टीचर्स एसोसियेशन मदरिया अरबिया के सयुक्त महांमत्री अब्दुल हक खां, प्रदेश सचिव हाजी मो. इजराइल कुरैशी, माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री इन्द्रासन सिंह, उपाध्यक्ष जगवीर किशोर जैन पूर्व एमएलसी, नेता शिक्षक दल सुरेश कुमार त्रिपाठी एमएलसी,ध्रवु कुमार त्रिपाठी पूर्व एमएलसी कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शर्मा पूर्व एमएलसी, उपाध्यक्ष रामेश्वर उपाध्याय, प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डॉ. आरपी मिश्र, प्रदेशीय मंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा प्राथमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष शिव शंकर पाण्डेय, उपाध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी आदि ने सम्बोधित किया।

 

Tags: उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघप्रवक्ता डॉ. आरपी मिश्रमाध्यमिक शिक्षक संघ
Previous Post

‘सशक्त एवं सुरक्षित नारी, हम सभी है जिम्मेदारी’

Next Post

असम में सत्ता में आने पर सीएए को रद्द करेगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी

Desk

Desk

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Next Post
प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

असम में सत्ता में आने पर सीएए को रद्द करेगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी

यह भी पढ़ें

तेजस्वी यादव

एक अदना सा बिहारी हूं जो युवा बिहारियों के लिए रोजगार मुद्दा उठा रहा है : तेजस्वी

23/10/2020
CM Dhami

राहुल गांधी हमेशा बचकानी बातें करते हैं, उनमें कोई गंभीरता नहीं : मुख्यमंत्री धामी

12/05/2024

मॉर्निंग वॉक पर निकले दो सिखों को डंडे से मारा और पगड़ी उतारी 

13/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version