• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एंटीलिया केस: तिहाड़ जेल में छापामारी, इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी के बैरक से मिला फोन

Writer D by Writer D
12/03/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Antilia case

Antilia case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटिलिया के बाहर मिले कार में विस्फोटक और जैश-उल-हिंद की धमकी के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तिहाड़ जेल में छापेमारी की थी। धमकी देने वाले जैश-उल-हिंद के टेलीग्राम चैनल का लिंक यहीं से मिला था। स्पेशल सेल की जानकारी के आधार पर तिहाड़ जेल अधिकारियों ने एक जेल से एक सेलफोन भी जब्त कर लिया। संदेह है कि फोन का इस्तेमाल हाल ही में इस्तेमाल किए गए टेलीग्राम चैनलों के संचालन के लिए किया गया था।

स्पेशल सेल ने इंडियन मुजाहिदीन (IM) के एक आतंकी के बैरक से मोबाइल फोन सीज किया है। इससे जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर एक आतंकी तक कैसे मोबाइल फोन पहुंच गया, जबकि यह हाई सिक्योरिटी वार्ड में होते हैं।

तिहाड़ जेल में गुरुवार को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक दिल्ली स्पेशल सेल ने जेल नंबर 8 में रेड की गई थी, जिसके बाद IM के आतंकी तहसीन अख्तर के बैरक से मोबाइल सीज हुआ है। इसी मोबाइल से टेलीग्राम चैनेल एक्टिवेट किया गया था। तहसीन अख्तर पटना के गांधी मैदान में PM नरेंद्र मोदी की रैली में बम धमाके, हैदराबाद में ब्लास्ट, बोधगया बम धमाकों में शामिल रहा है। तहसीन अख़्तर के बैरक से जो मोबाइल बरामद किया गया उस मोबाइल में टोर ब्राउजर के जरिए वर्चुअल नम्बर क्रिएट किया गया। फिर टेलीग्राम अकाउंट बनाया गया, उसके बाद धमकी भरा पोस्टर/मैसेज तैयार किया गया।

तहसीन अख़्तर को जेल से रिमांड पर लेकर स्पेशल सेल पूछताछ करेगी। एक दूसरा नम्बर भी स्पेशल सेल के रडार पर है। यह नंबर सितंबर में एक्टिवेट हुआ था और फिर बाद में बंद कर दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक 2 मोबाइल नंबर फर्जी दस्तावेजों के जरिए खासतौर पर तिहाड़ में बंद कुछ लोगों के लिए खरीदे गए थे। सवाल इस पर भी उठ रहे हैं कि तिहाड़ जेल में ये मोबाइल नंबर्स और मोबाइल कैसे पहुंचे. इसकी जांच भी स्पेशल सेल कर सकती है।

Tags: Antilia Casetihar jail
Previous Post

पीएम मोदी ने करायी आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ की शुरुआत, पदयात्रा को किया रवाना

Next Post

कानपुर: टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो मजदूर झुलसे

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Dehradun-Mussoorie road caves in due to heavy rain
Main Slider

भारी बारिश में धंसा देहरादून-मसूरी मार्ग, अग्रिम आदेशों तक बंद

20/07/2026
Next Post
fire broke out

कानपुर: टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो मजदूर झुलसे

यह भी पढ़ें

share market

गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 185 अंक उछला

30/12/2021
Manish Gupta murder case

मनीष गुप्ता केस: तिहाड़ जेल जाएंगे गोरखपुर जेल में बंद सभी आरोपी पुलिसकर्मी

14/11/2021
अंकिता लोखंडे

सुशांत की मां की फोटो शेयर कर इमोशनल हुईं अंकिता लोखंडे

08/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version