• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाइटेक हुए साइबर ठग, बिना ओटीपी के उड़ा रहे हैं खाते की रकम, ऐसे रहे अलर्ट

Writer D by Writer D
27/03/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Cyber Fraud

Cyber FraudCyber Fraud

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंटरनेट के दौर में हाइटेक साइबर ठग भोले भाले लोगों की रकम ऐंठने का नया तरीका अख्तियार कर रहे हैं। पहले तो जालसाज बहाने से ओटीपी पूछकर लोगों के खाते से रकम उड़ाते थे लेकिन अब बिना ओटीपी के ही ठग खातों में सेंध लगा रहे हैं। जालसाज पहले ही शख्स को फोन करके बताते हैं कि उनका खाता हैक कर लिया है। इसके कुछ सेकेंड में खाते से सारा पैसा गायब हो जाता है और फिर बैलेंस शून्य होने का मैसेज मोबाइल पर आ जाता है। अभी साइबर के जानकार भी ये पता नहीं लगा सके हैं कि बिना ओटीपी के साइबर ठग आखिर कैसे खाता हैक कर रहे हैं।

ठगी का यह तरीका जल्द ही शुरू हुआ है। साइबर ठग अपने शिकार को उसके खाते से रकम निकालने से पहले या बाद में फोन करके जानकारी देते हैं। वे बताते हैं कि उन्होंने खाता हैक कर लिया है। कुछ ही पलों में जब मोबाइल पर मैसेज शून्य बैलेंस हो जाने का मैसेज पहुंचता है तब लोगों को उनकी बात पर यकीन होता है।

बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर सीपी ए. सतीश गणेश ने संभाला कार्यभार

मोबाइल पर खाते का बैलेंस शून्य होने का मैसेज आते ही पीड़ित के होश उड़ जाते हैं। ज्यादातर लोग ठगों के आगे अपनी रकम वापस कर देने के लिए गिड़गिड़ाते हैं। यहीं से ठगी का असली खेल शुरू होता है। ठग उसे कुछ रकम वापस करने का झांसा देकर मोबाइल पर आने वाला ओटीपी बताने को कहते हैं। ओटीपी बताते ही ठगों का काम पूरा हो जाता है। खाते से निकाली गई रकम ठगों के खाते में ट्रांसफर हो जाती है।

साइबर पुलिस का कहना है कि ओटीपी न बताने पर रकम खाते में वापस लौट सकती है। ठग लोगों का खाता हैक कर उसमें मौजूद रकम की एफडी बनवा लेते है। यह एफडी एक ही दिन के लिए बनती है। लिहाजा उसी दिन या कुछ घंटे बाद उसकी अवधि पूरी हो जाती है। ऐसे में ठग के पास अपना खेल पूरा करने के लिए अधिकतम 12 घंटे होते हैं।

मोटेरा स्टेडियम पर फिर लगा कोरोना का सुपर स्प्रेडर बनने का कलंक, अहमदाबाद बना हाट स्पॉट

वे खाताधारक से ओटीपी पूछते हैं और ओटीपी मिलते ही एफडी से रकम सीधे अपने खाते में ट्रांसफर कर लेते हैं ओटीपी न बताने पर रकम ठग के खाते में नहीं जा सकती। ओटीपी पता न चलने पर खाते से निकाली गई रकम बैंक की पार्किंग जेल में पड़ी रहती है। समय रहते शिकायत की जाए तो इसे वापस खाते में लाया जा सकता है।

Tags: crime newsCyber crimeNational news
Previous Post

बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर सीपी ए. सतीश गणेश ने संभाला कार्यभार

Next Post

इस शहर में लगेगी भगवान लक्ष्मण की भव्य प्रतिमा, करोड़ रुपए का प्रस्ताव हुआ पास

Writer D

Writer D

Related Posts

onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Next Post
grand statue of Lord Laxman

इस शहर में लगेगी भगवान लक्ष्मण की भव्य प्रतिमा, करोड़ रुपए का प्रस्ताव हुआ पास

यह भी पढ़ें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ तृतीय वर्ष की परीक्षा का शेड्यूल होगा जारी

11/08/2020
Arjun gets heavy demand for financial help for the child

बच्चे के लिए आर्थिक मदद मांगना अर्जुन को पड़ा भारी

16/04/2021
CM Dhami

CM धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन

26/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version