• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम जन्मभूमि विवाद पर फैसला सुनाने वाले जज डीवी शर्मा का निधन, CM योगी ने जताया शोक

Writer D by Writer D
07/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
judge DV Sharma

judge DV Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या के राम जन्मभूमि विवाद पर 30 सितम्बर, 2010 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ की ओर से सुनाए गए ऐतिहासिक फैसले में तीन जजों की बेंच में शामिल रहे जस्टिस धर्मवीर शर्मा का शुक्रवार को को निधन हो गया। सेवानिवृत्त होने के बाद वे परिवार के साथ लखनऊ रह रहे थे। पिछले कुछ दिनों से बीमार थे।

जस्टिस धर्मवीर शर्मा का जन्म 02 अक्टूबर, 1948 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक किसान परिवार में हुआ था। 1970 में वकालत की डिग्री हासिल करने के बाद जस्टिस शर्मा ने उत्तर प्रदेश में मुख्य कानून अधिकारी और सहायक न्यायिक सचिव जैसे पदों पर काम किए। वर्ष 2002 में उनकी नियुक्ति जिला और सत्र न्यायाधीश के रुप में हुई। अगस्त, 2003 से अगस्त, 2004 के बीच वह उत्तर प्रदेश सरकार में प्रधान न्यायिक सचिव रहे। वर्ष 2005 में अतिरिक्त जज के रुप में इलाहाबाद हाईकोर्ट में उनकी नियुक्ति हुई और सितम्बर, 2007 में इलाहाबाद हाईकोर्ट के स्थाई जज के रुप में शपथ ली थी। जस्टिस शर्मा 01 अक्टूबर, 2010 को अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए थे।

गायों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, हर जिले में बनेंगे हेल्प डेस्क

राम जन्म भूमि विवाद को तय करने के लिए चीफ जस्टिस के आदेश से बनी तीन जजों की पूर्णपीठ में जस्टिस शर्मा की राय फैसला में दो जजों से अलग थी। जस्टिस शर्मा की राय थी कि पूरे विवादित परिसर को हिंदुओं को दिया जाना चाहिए। अयोध्या के राम जन्मभूमि विवाद पर 30 सितम्बर, 2010 को फैसला सुनाने वाली इलाहाबाद हाईकोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ में शामिल जस्टिस डीवी शर्मा की राय बाकी दो न्यायाधीशों जस्टिस एसयू खान और सुधीर अग्रवाल से अलग थी।

जस्टिस शर्मा ने अपनी अलग राय देते हुए कहा था कि विवादित परिसर भगवान राम की जन्मस्थली है। इस स्थल पर मुगल शासक बाबर ने मंदिर तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया था। परिसर में स्थित मस्जिद के परीक्षण के बाद यह बात साफ हो जाती है इसलिए पूरा विवादित परिसर हिंदुओं को दिया जाए।

BHU के अस्थाई अस्पताल में 250 बेड का ICU वार्ड तैयार, कल से शुरू होगी भर्ती

अपने फैसले में जस्टिस धर्मवीर शर्मा ने कहा था कि विवादित स्थल भगवान राम का जन्मस्थान है। यह स्थान भगवान राम के बालरूप की दैवीय भावना को प्रदर्शित करता है। हर व्यक्ति को किसी भी रूप में उनका ध्यान करने का अधिकार है। विवादित भवन का निर्माण बाबर ने करवाया था। विवादित ढांचे को उसी जगह ये पुरानी संरचना को गिराकर बनवाया गया था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों से साबित हुआ है कि वह संरचना हिंदुओं का एक विशाल धार्मिक स्थान थी। विवादित ढांचे के मध्य गुंबद में 1949 के 22-23 दिसम्बर की रात को मूर्तियां रखी गई थीं। यह साबित हो चुका है कि विवादित स्थल का बाहरी परिसर भी हिंदुओं के कब्जे में था। विवादित ढांचे को मस्जिद नहीं माना जा सकता है, क्योंकि उसे इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ बनाया गया था।

जस्टिस धरम वीर शर्मा के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Tags: cm yogijustice dv singh passed awayram janmbhumi vivaad
Previous Post

उखड़ती सांसों के दौर में भी भाजपा सरकार संवेदन शून्य बनी हुई : अखिलेश

Next Post

80 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन जमशेदपुर से लखनऊ के लिए रवाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post
oxygen express

80 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन जमशेदपुर से लखनऊ के लिए रवाना

यह भी पढ़ें

murder

पति ने पत्नी को फावड़े से मारकर की निर्मम हत्या

25/02/2022
पीएम मोदी PM Modi

आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के लिए 1584 करोड़ रुपये की मंजूरी

09/12/2020
akhilesh yadav

मुख्यमंत्री से न तो स्वास्थ्य व्यवस्था संभल रही है और न ही कानून व्यवस्था : अखिलेश

09/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version