Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमझाँसी

किराना दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

झांसी-ललितपुर मुख्य राजमार्ग पर हंसारी में बीती रात्रि एक किराने की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग ने आस पास की तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया।

आग लगने की जैसे ही जानकारी दुकान के उपर रहने वाले को हुई तो उसने तुरंत ही हंसारी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने तुरंत फायर बिग्रेड सूचित किया और लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

थाना प्रेमनगर के हंसारी में सुशील साहू पुत्र नारायण दास साहू मुख्य राज मार्ग पर किराना का थोक एंव फुटकर व्यवसाय करते है। उन्ही के बगल में विशाल किराना स्टोर एंव पुरी किराना स्टोर भी है। बताया गया है कि कोरोना के चलते बर्तमान में सभी दुकान बंद हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पुरी किराना की दुकान में रात्रि में लगभग 2 बजे कुछ लोगों ने आग की लपटें उठते देखी तो पास में ही रहने वाले विशाल यादव और पुरी किराना के संचालक जगदीश को मामले की सूचना दी।

गंगा में मिले अज्ञात शवों का प्रशासन ने किया अंतिम संस्कार

जैसे ही आग लगने की सूचना दुकान संचालक को मिली तो उन्होंने तुरंत हंसारी पुलिस को मामले से अबगत कराया और हंसारी पुलिस ने फायर बिग्रेड को। इस बीच आग बेकाबू हो गई थी, तभी मौके पर पहुंची फायर सर्विसेस की गाड़ीयों ने आग पर कावू पाने की कोशिश की लेकिन आग बिकराल रुप ले चुकी थी।

पुलिस के अनुसार आग पर काबू लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया, जब तक दुकानों में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था। साहू किराना के संचालक प्रदीप साहू ने बताया कि लगभग 25 से 30 लाख रुपये का सामान उनकी दुकान का जलकर राख हो गया है। इसी तरह विशाल यादव और पुरी किराना की दुकानों में भी लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

थाई युवती मौत मामला : सपा नेता समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया यही आग अगर साहू किराना के गोदाम तक पहुंच जाती तो करोड़ों का नुकसान हो सकता था। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक दुकानों में सफाई का कार्य चल रहा था। नुकसान का सही आकलन जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button