• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BSP  सांसद अतुल राय को राहत, रेप का आरोप लगाने वाली युवती भगोड़ा घोषित

Writer D by Writer D
03/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
atul rai

atul rai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के सांसद अतुल राय को राहत मिलती नजर आ रही है। अतुल राय के भाई पवन कुमार सिंह की याचिका पर सीजीएम स्पेशल कोर्ट ने वाराणसी कैंट के प्रभारी निरीक्षक को अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की और उसके पुरुष मित्र के खिलाफ मामला दर्ज करने आदेश दिया था।

वाराणसी पुलिस की ओर से सांसद अतुल राय के भाई पवन कुमार सिंह की ओर से जालसाजी और हनी ट्रैप के आरोप पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए। पुलिस की ओर से आरोपियों के संभावित ठिकानों पर बार-बार दबिश दिए जाने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दोनों फरार बताए जाते हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी न हो पाने पर विवेचक ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जिस पर सीजीएम स्पेशल कोर्ट ने अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की के साथ ही उसके पुरुष मित्र सत्यम प्रकाश राय को भगोड़ा घोषित कर दिया। सीजीएम स्पेशल कोर्ट ने दोनों को भगोड़ा घोषित करने के साथ ही इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश भी दिया है।

गौरतलब है कि सांसद अतुल राय के भाई गाजीपुर निवासी पवन कुमार सिंह ने सीजीएम स्पेशल कोर्ट में वादिनी के खिलाफ यह शिकायत की थी कि वह और उसका पुरुष मित्र सत्यम प्रकाश राय गैंग बनाकर हनी ट्रैप और जालसाजी करते हैं। ये राजनीतिक लोगों को अपने जाल में फंसाकर पैसे की वसूली करते हैं।

पवन कुमार सिंह ने ये आरोप भी लगाया था कि जहां पैसे देने को सामने वाला तैयार हो जाता है, वहां ये कूट रचित अभिलेखों के जरिए समझौता कर लेते हैं। अन्यथा की स्थिति में उसके विपक्षी से पैसे लेकर झूठा मुकदमा करते हैं। बता दें कि सांसद अतुल राय रेप के इस मामले फरार रहकर ही 2019 का लोकसभा चुनाव लड़े और जीते भी। अतुल राय साल 2019 से ही इसी मामले में जेल में बंद हैं।

Tags: Atul Raicrime newsmau newsup news
Previous Post

e-RUPI प्रीपेड योजनाओं के भुगतान में बढ़ाएगी पारदर्शिता : बेबी मौर्य

Next Post

दनिश को तालिबानियों ने मारी थी 12 गोलियां, पार्थिव शव को कर दिया था क्षत-विक्षत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
आगरा

‘यूपी राइज 2026’: इनोवेटिव स्टार्टअप आइडियाज से जॉब क्रिएटर बनेंगे आगरा के युवा

15/09/2026
Next Post

दनिश को तालिबानियों ने मारी थी 12 गोलियां, पार्थिव शव को कर दिया था क्षत-विक्षत

यह भी पढ़ें

Drinking water

सामान्य से ज्यादा प्यास लगना भी है एक बीमारी, जानें उपाय

23/01/2022

सीएम पुष्कर धामी ने महंत नरेंद्र गिरी के निधन पर जताया दुख

20/09/2021
navratri

जानें नवरात्रि में नौ देवियों की उपासना करने से क्या-क्या मिलता है वरदान

14/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version