• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने पहले जीवन बचाने, फिर जीविका को बचाने का कार्य किया : सीएम योगी

Writer D by Writer D
07/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहाकि जिनका काम ही अनर्गल आरोप लगाना है। ऐसे लोग कोरोना महामारी के दौरान घरों में कैद थे। ये बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन वे सेल्फ क्वारिटिन थे। उनके गेट के दरवाजे बंद हो गये थे। जनता को उनके हॉल पर और सरकार के भरोसे छोड़ दिया था। ऐसे में भाजपा का हर कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह किये वगैर लोगों की सेवा में जुटे रहे। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही।

वे शनिवार को लखनऊ स्थिति इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आये हुए हैं। योगी आदित्यनाथ के भाषण के बाद जेपी नड्डा पंचायत प्रतिधियों को सम्मानित कर रहे हैं।

.@BJP4India के मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @JPNadda जी के साथ ‘ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष सम्मेलन’ में… https://t.co/BawSPGf22l

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 7, 2021

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना काल के दौरान कई प्रमुख कदम उठाये। प्रधानमंत्री ने उस कुर्सी पर बैठकर भी अंतिम व्यक्ति की चिंता कभी नहीं छोड़ी। जनधन हो या गरीबों को मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना हो या 80 करोड़ लोगों को अन्न की व्यवस्था सबको सुचारू रूप से चलाते हुए उन्होंने उस पर पैनी नजर भी बनाये रखी। 2021 से लेकर नवम्बर तक गांव-गांव में पीएम ने बातचीत प्रारम्भ की तो कैसे-कैसे आशीर्वाद निकल रहे थे। हर के मुख से एक ही बात निकल रही थी, आपने हमारे संकट में सहयोगी हैं, हम भी आपके साथ खड़े हैं।

BJP कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने लखनऊ पहुंचे जेपी नड़ड़ा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि व्यापारियों से लेकर हर वर्ग तक अतिरिक्त सहायता देकर उन्हें आगे बढ़ाया गया। दुनिया के अंदर पहली बार यह देखने को मिला कि नौ माह में किसी महामारी की वैक्सीन आ गयी। 1947 से अब तक कई बीमारियां आईं लेकिन इनकी वैक्सीन नहीं आ पायी लेकिन नरेन्द्र मोदी के काल में कोरोना आया तो नौ माह में ही वैक्सीन आ गयी। यह वैक्सीन यूपी में पांच करोड़ 35 लाख लोगों को लग चुका है, जबकि अब तक दो करोड़ से अधिक युवाओं को भी यह वैक्सीन लग चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी पहले जीवन बचाने, फिर जीविका को बचाने का कार्य किया है। उसी व्यवस्था के साथ जुड़कर प्रदेश सरकार काम कर रही है लेकिन देश जब संकट से जुझ रहा था तो नड्डा जी वहां बैठकर संगठन को बताया कि सेवा ही संगठन का काम है। उनके एक आह्वान पर पूरे देश के कार्यकर्ता अपनी जान का परवाह किये बिना सेवा कार्य से जुड़ गये। वह अद्भुत समय था, जब प्रवासी अपने घरों को जा रहे थे तो एक-एक कार्यकर्ता उनकी सेवा में लगा था। इसी में से कोई ब्लाक प्रमुख तो कोई संगठन पद पर पहुंचा है। पीएम के आने के बाद विकास की धूरी त्रिस्तरीय विकास की धारा बनी।

Tags: cm yogiJP naddaLucknow NewsLucknow News in HindiYogi News
Previous Post

जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों से बोले नड्डा- आप जनता के नेता नहीं हैं…

Next Post

महामण्डलेश्वर सत्यानंद जी महाराज और भोजपुरी एक्ट्रेस काजल हुई साइकिल पर सवार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post
actress kajal joined sp

महामण्डलेश्वर सत्यानंद जी महाराज और भोजपुरी एक्ट्रेस काजल हुई साइकिल पर सवार

यह भी पढ़ें

Bhupendra Chaudhary

यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने की इस्तीफे की पेशकश, पार्टी के खराब प्रदर्शन की ली जिम्मेदारी

06/06/2024
bolero accident

अनियंत्रित बोलेरो मकान में जा घुसी, मासूम समेत आठ घायल

30/03/2021

हेलिकॉप्टर हादसे में पंजाब का लाड़ला भी हुआ शहीद, गांव में छाया मातम

09/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version