• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कल से महामहिम चार दिन के यूपी दौरे पर, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Writer D by Writer D
25/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
president ramnath kovid

president ramnath kovid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  एक बार फिर यूपी के दौरे पर आ रहे हैं। 2 महीने के भीतर ये उनकी लखनऊ  की दूसरी यात्रा है। 25 जून 2021 को राष्ट्रपति दिल्ली के सफदरजंग से कानपुर, प्रेसिडेंशियल ट्रेन से आए थे। वह इसी प्रेसिडेंशियल ट्रेन से अपने पैतृक गांव झिंझक भी गए थे। इसके बाद प्रेसिडेंशियल ट्रेन से ही वो लखनऊ भी पहुंचे थे। महामहिम राष्ट्रपति अब 26 अगस्त से उत्तर प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। जिसमें वह लखनऊ, गोरखपुर और अयोध्या में होने वाले तमाम कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 26 अगस्त को विशेष विमान के जरिए दिल्ली से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उतरेंगे। जहां से वह बाबा भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। 27 अगस्त को लखनऊ में सैनिक स्कूल की हीरक जयंती वर्ष पर पोस्टल स्टैंप का विमोचन करेंगे। साथ ही स्कूल के 1 हजार क्षमता वाले ऑडिटोरियम का लोकार्पण करेंगे। 28 अगस्त को राष्ट्रपति गोरखपुर जाएंगे। जहां आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास और गोरक्षनाथ विवि में अस्पताल भवन का उद्घाटन करेंगे।

गोरखपुर से कार्यक्रम समाप्त होने के बाद महामहिम राष्ट्रपति अगले दिन यानी 29 अगस्त की सुबह लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से सुबह 9:10 पर प्रेसिडेंशियल ट्रेन के जरिए अयोध्या रवाना होंगे। ट्रेन से वह सुबह 11:30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। वहां भगवान श्रीराम के दर्शन करने के साथ ही वह कई उद्घाटन और शिलान्यास के कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त करने के बाद वह दोपहर 3:50 पर वापस लखनऊ के लिए रवाना होंगे। प्रेसीडेंशियल ट्रेन अयोध्या स्टेशन से 3:50 पर रवाना होकर शाम 6:20 पर लखनऊ पहुंचेगी।

CM योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार भेंट, अटकलों का बाजार गर्म

आपको बता दें कि अयोध्या में राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के स्तर का कोई गेस्ट हाउस या होटल नहीं है इसीलिए राष्ट्रपति राजभवन लखनऊ में ही रुकेंगे। लखनऊ से अयोध्या 135 किलोमीटर की दूरी प्रेसिडेंशियल ट्रेन 2:20 घंटे में तय करेगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से रेलवे बोर्ड चेयरमैन सुनीत शर्मा को प्रेसिडेंशियल ट्रेन को लेकर दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर सारे दिशा-निर्देश दे दिये हैं। इस बैठक में स्टेशनों पर बेहतर सुविधाओं और राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं।

ये होगा राष्ट्रपति का पूरा कार्यक्रम

– 26 अगस्त को राष्ट्रपति कोविंद दिल्ली से लखनऊ पहुंचेंगे।

– 27 अगस्त को लखनऊ में सैनिक स्कूल की हीरक जयंती वर्ष पर पोस्टल स्टैंप का विमोचन करेंगे। साथ ही स्कूल के 1 हजार क्षमता वाले ऑडिटोरियम का लोकार्पण करेंगे।

– 28 अगस्त को गोरखपुर जाएंगे। आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास और गोरक्षनाथ विवि में अस्पताल भवन का करेंगे उद्घाटन करेंगे राष्ट्रपति कोविंद।

– 29 अगस्त को सुबह 9 बजे लखनऊ के चारबाग स्टेशन से प्रेसिडेंशियल ट्रेन से अयोध्या जाएंगे। 11:30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे।

Tags: cm yogiLucknow Newspresident ramnathpresident ramnath up tourup news
Previous Post

रेलवे अंडरपास में डूब गई SUV, ड्राइवर ने ऐसे बचाई अपनी जान

Next Post

हरकी पैड़ी में बहती कार को देखकर लोगों का लग गया हुजूम

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Next Post
floating car

हरकी पैड़ी में बहती कार को देखकर लोगों का लग गया हुजूम

यह भी पढ़ें

प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

किसानों को देशद्रोही व उनका मजाक उड़ाने वाले देश भक्त नहीं : प्रियंका गांधी

10/02/2021
priyanka gandhi

शांतिभंग करने के आरोप में प्रियंका गांधी गिरफ्तार, PAC गेस्ट हाउस बना अस्थाई जेल

05/10/2021
Draupadi Murmu

द्रौपदी मुर्मू: दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की पहली आदिवासी राष्ट्रपति

25/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version