• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगवान राम ने यहां की थी यहां भगवान शंकर की पूजा, इंद्रद्युम्नेश्वर महादेव मंदिर से जुड़ी पौराणिक कथा

Writer D by Writer D
07/10/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
horoscope

horoscope

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अशोक धाम भगवान शिव को समर्पित एक भव्य मंदिर है। यह बिहार के लखीसराय जिले में स्थित है। इसे इंद्रद्युम्नेश्वर महादेव मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। अशोक नाम का एक चरवाहा गाय चराने के लिए अपनी टोली के साथ एक टीले पर जाया करता था।

एक दिन सतघरवा नामक बच्चों का खेल खेलने के क्रम में वह जमीन पर गिर पड़ा और उसके सिर में चोट लगी। तब उसे नीचे जमीन पर किसी पत्थर का एहसास हुआ। गाय चराने वाले डंडे से खोदने पर गहराई में काला चिकना पत्थर दिखाई पड़ा, जो विस्मित करने वाला था।

साथी चरवाहों के साथ अशोक ने खुदाई जारी रखी, उसी के साथ शिवलिंग बाहर आने लगा। तब तक गांव के लोग भी पहुंच गए। वे उत्साहित होकर खुदाई करने लगे। गहरी खुदाई के बाद एक वृहद शिवलिंग सामने आया।

उस टीले के अन्य भागों की खुदाई करने पर सैकड़ों छोटी मूर्तियां मिली थीं, जिन्हें मंदिर परिसर स्थित एक संग्रहालय में रखा गया है। खनन के दौरान कई खंडित मूर्तियों और स्तम्भों के टूटे हुए अंश मिले थे, जिन पर धार्मिक चित्र उत्कीर्ण हैं। 7 अप्रैल, 1977 को सबसे पहले अशोक की दृष्टि पड़ने और उसके सक्रिय होकर शिवलिंग को बाहर निकालने के कारण उस स्थान का नाम लोगों ने ‘अशोक धाम’ रख दिया।

शिवलिंग का नाम शास्त्र मर्मज्ञ, स्थानीय इतिहास के ज्ञाता पंडित कामेश्वर पांडेय की सलाह पर इन्द्रद्युम्नेश्वर महादेव रखा गया। इन्द्रद्युम्न पाल वंश के अंतिम शासक थे।

एक रामायण के अनुसार, वनवास के क्रम में इस जगह पर भगवान श्रीराम भी अपनी बहन शांता और बहनोई शृंगी मुनि के दर्शनार्थ आए थे। तब भगवान राम ने सबसे पहले यहां अपने आराध्य शंकर की पूजा की थी। ज्ञात हो कि शृंगी ऋषि का आश्रम यहां से 8 मील दूर एक पर्वत पर स्थित है। संभव है, वह यही शिवलिंग हो।

विशाल मंदिर परिसर में चार मंदिर हैं। केंद्र में विशाल इंद्रद्युम्नेश्वर महादेव मंदिर है। इस मंदिर को घेरे हुए तीन और मंदिर हैं, जो मां पार्वती, नंदी और देवी दुर्गा को समर्पित हैं। 11 फरवरी, 1993 को जगन्नाथपुरी के शंकराचार्य ने मंदिर परिसर के पुननिर्माण का उद्घाटन किया था।

कैसे पहुंचें: निकटतम हवाई अड्डा पटना में है, जो करीब 140 किलोमीटर की दूरी पर है। देश के प्रमुख शहरों से लखीसराय के लिए ट्रेनें चलती हैं। नजदीकी रेलवे स्टेशन लखीसराय और किउल जंक्शन है। लखीसराय राज्य व देश के प्रमुख नगरों से सड़क मार्ग से अच्छे से जुड़ा हुआ है।

Tags: Bhagwan Rambhagwan shankarhindu religion
Previous Post

फांसी के फंदे पर लटका मिला व्यापारी का शव

Next Post

ऐसे गुण वाले लोगों के पास कभी दरिद्रता नहीं आती, आप भी जान लीजिए

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

अखिलेश यादव की रायबरेली से राहुल गांधी को सीधी चुनौती

26/09/2026
Next Post
chanakya niti

ऐसे गुण वाले लोगों के पास कभी दरिद्रता नहीं आती, आप भी जान लीजिए

यह भी पढ़ें

Makeup Remover

स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये मेकअप रिमूविंग मिसटेक्स

14/10/2023

Diwali : दीपावली पर मेहमानों को खिलाए कुछ खास, तो ये व्यंजन करें ट्राई

02/11/2021
प्रेग्नेंसी

प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में होते हैं शरीर में सबसे ज्यादा बदला

07/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version