• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज पड़ेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, 580 साल बाद पड़ेगा इतना लंबा ग्रहण

Writer D by Writer D
19/11/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
Chandra Grahan

Chandra Grahan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस सदी का सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण 18-19 नवंबर को दिखाई देगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह अमेरिका के 50 राज्यों में दिखाई देगा। इतना लंबा चंद्रग्रहण 580 सालों के बाद हो रहा है। इसलिए दुनियाभर के वैज्ञानिक इस नजारे को अपने कैमरे में दर्ज करने के लिए तैयार बैठे हैं। यह आंशिक चंद्र ग्रहण 3 घंटे, 28 मिनट और 23 सेकेंड लंबा होगा।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के अनुसार यह 580 साल के बाद इतना लंबा चंद्र ग्रहण हो रहा है। लेकिन जिस समय अमेरिका में लोग चंद्र ग्रहण देख रहे होंगे, उस समय भारत के लोग दिन में अपना काम कर रहे होंगे। इस चंद्र ग्रहण को द माइक्रो बीवर मून (The Micro Beaver Moon) कहते हैं। क्योंकि यह धरती से अधिकतम दूरी पर रहता है। इसी समय में अमेरिका में ऊदबिलावों यानी बीवर को पकड़ा जाता है। इसलिए इसका नाम कुछ इस तरह से रखा गया है।

इंडियाना के बटलर यूनिवर्सिटी स्थित होलकॉम्ब ऑब्जरवेटरी के मुताबिक आंशिक चंद्रग्रहण का मतलब होता है कि जब धरती की परछाई चांद के सिर्फ 97 फीसदी  हिस्से को कवर करे। यह इस सदी का सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण होगा। इससे पहले साल 2018 में एक घंटे और 43 मिनट का चंद्रग्रहण लगा था। जबकि, इस बार होने वाला चंद्रग्रहण 3 घंटे 28 मिनट और 23 सेकेंड लंबा होगा। ऐसी घटना 580 साल के बाद देखने को मिल रहा है।

चंद्रग्रहण तब होता है जब सूरज और चांद के बीच धरती आ जाती है। धरती की परछाई की वजह से चांद की रोशनी जमीन पर नहीं दिखती। धरती की परछाई पूरे चांद को भी कवर कर सकती है। या फिर आंशिक रूप से कवर करती है। जिससे कई बार चांद लाल रंग का भी दिखाई देता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सूरज की रोशनी धरती की परछाई के गहरे हिस्से से सीधे नहीं टकराती। वह मुड़कर हमारे वायुमंडल से होकर गुजरती है। जैसे ही लाल और नारंगी वेवलेंथ धरती के वायुमंडल से गुजरता है तो वह महोगनी लाल रंग पैदा करता है, जिससे चांद लाल दिखाई देता है।

इस चंद्र ग्रहण को उत्तरी अमेरिका, प्रशांत महासागर के द्वीप और देश, अलास्का, पश्चिमी यूरोप, पूर्वी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जापान के लोग देख पाएंगे। इस चंद्रग्रहण का शुरुआती हिस्सा यानी चांद के उगने के समय थोड़ा सा नजारा पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी दिखाई देगा। वहीं, दक्षिण अमेरिका और पश्चिमी यूरोप के लोग चंद्रग्रहण का उच्चतम स्तर देख सकेंगे।

बुरी बात ये है कि अफ्रीका, मध्य-पूर्व और पश्चिमी एशिया से यह दुर्लभ चंद्रग्रहण नहीं दिखाई देगा। इसके बाद अगला पूर्ण चंद्रग्रहण 15-16 मई 2022 को होगा। उसके बाद एक और पूर्ण चंद्रग्रहण 7-8 नवंबर को होगा। जिसे कई देशों के लोग देख सकेंगे लेकिन इसके समय समेत अन्य जानकारियों को साझा नहीं किया गया है।

Tags: chandra grahanChandra Grahan 2021chandra grahan newschandra grahan updates
Previous Post

मंदिर के बारे में इन खास बातों को जानना है बेहद आवश्यक

Next Post

ठंड में जरूर खाएं टेस्टी और लजीज मटर पराठा

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

पेट दर्द का अचूक इलाज है काला नमक, जानें और भी फायदे

18/02/2026
Shifting tips
फैशन/शैली

नए घर में शिफ्टिंग करना होगा आसान, फॉलो करें ये टिप्स

18/02/2026
reuse of old clothes
फैशन/शैली

अपने घर को दें नया लुक, यहाँ से लें आइडिया

18/02/2026
Body Odor
फैशन/शैली

कपड़े धोने के बाद भी नहीं जाती पसीने की बदबू, तो ये टिप्स आएंगी आपके काम

18/02/2026
giloy
फैशन/शैली

घर में लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए होते है लाभदायक

18/02/2026
Next Post
matar paratha

ठंड में जरूर खाएं टेस्टी और लजीज मटर पराठा

यह भी पढ़ें

Xiaomi

भारत में Xiaomi ने लॉन्च किए तीन जबरदस्त स्मार्टफोन

23/04/2021
Gulabi Meenakari

हस्तशिल्पियों के हुनर के ब्रांड अंबेसडर मोदी-योगी ने जीआई उत्पादों को दिलाया अंतरराष्ट्रीय बाज़ार

28/10/2024
cm yogi

CM योगी का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- शर्म आनी चाहिए

15/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version