• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तकनीक को पुलिस की जरूरत के मुताबिक ढालना अपरिहार्य : मोदी

Writer D by Writer D
21/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश भर मे पुलिस बल को समय की मांग के मुताबिक सक्षम बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों के विकास पर ज़ोर देते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय ‘पुलिस तकनीक मिशन’ गठित करने के लिए कहा है, ताकि भविष्य की तकनीकों को पुलिस की जरूरतों के अनुरूप ढाला जा सके।

तीन दिवसीय 56वें पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुये मोदी ने रविवार को यहां कहा कि ड्रोन तकनीक का उपयोग लोगों के लाभ के लिए किया जाना चाहिए। उन्होने 2014 में लागू किए गए स्मार्ट पुलिसिंग की नियमित समीक्षा की जरूरत पर बल देते हुये उसमें लगातार बदलाव लाने और उसे संस्थागत करने को कहा। पुलिस की रोज़मर्रा की समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को जोड़ने के लिए कहा ताकि हैकाथॉन के माध्यम से तकनीकी समाधान ढूँढे जा सकें।

प्रधानमंत्री ने सभी पुलिस संबंधित घटनाओं के विश्लेषण तथा सीखने की इस प्रक्रिया को संस्थागत करने पर बल दिया। उन्होने सम्मेलन को हाइब्रिड प्रारूप में करवाने की भरपूर प्रशंसा की और कहा कि इससे विभिन्न स्तर के अधिकारियों के बीच सूचनाओं का प्रवाह सुगम हुआ है।

उन्होने गृह मंत्री के नेतृत्व में एक ‘उच्च स्तरीय पुलिस तकनीक मिशन’ गठित करने के लिए कहा ताकि भविष्य की तकनीकों को जमीनी स्तर की पुलिस आवश्यकताओं के अनुरूप ढाला जा सके।

सामान्य लोगों के जीवन में तकनीक के महत्व को रेखांकित करने के लिए प्रधानमंत्री ने कोविन,जेम और यूपीआई के उदाहरण दिए। उन्होने कोविड महामारी के बाद पुलिस के व्यवहार में जनता के प्रति आए सकारात्मक बदलाव की प्रशंसा की।

राजनाथ ने फोन पर जाना उद्धव ठाकरे का हाल, जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की

सम्मेलन में विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों तथा सीएपीएफ/सीपीओ के 62 महानिदेशक/महानिरीक्षक लखनऊ में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त, विभिन्न वरिष्ठता के 400 से अधिक अधिकारियों ने देश भर में मौजूद आसूचना ब्यूरो कार्यालयों से वर्चुअल तौर पर इसमें भाग लिया।

प्रधानमंत्री ने सम्मेलन के दौरान इन चर्चाओं में भाग लिया तथा अपने अमूल्य सुझाव दिए। सम्मेलन से पूर्व, कारागार सुधार, आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद, साइबर अपराध, नारकोटिक्स ट्रैफ़िकिंग, एनजीओ की विदेशी फंडिंग, ड्रोन संबंधी मुद्दे, सीमावर्ती गांवों का विकास इत्यादि जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों के मुख्य पहलुओं पर चर्चा के लिए पुलिस महानिदेशकों के अनेक कोर ग्रुप गठित किए गए थे।

कोविड टीके की दोनों खुराक पाने वालों की संख्या यूपी में सर्वाधिक : योगी

मोदी ने आसूचना ब्यूरो के कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किए। पहली बार प्रधानमंत्री के निर्देश पर अनेक राज्यों के आईपीएस अधिकारियों ने समसामयिक सुरक्षा मुद्दों पर अपने लेख प्रस्तुत किए, जिससे इस सम्मेलन का महत्व और बढ़ गया।

इससे पूर्व, 19 नवंबर को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस सम्मेलन का उदघाटन किया था, जहां उन्होने देश के तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया था। गृह मंत्री सभी बैठकों में शामिल रहे और उन्होने अपना बहुमूल्य सुझाव और मार्गदर्शन दिया।

मोदी ने पिछले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे की शुरूआत बुंदेलखंड के महोबा से की थी। उन्होंने महोबा में अर्जुन सागर परियोजना समेत नौ परियोजनाओं का लोकार्पण किया था। बाद में उन्होंने झांसी में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। वह शुक्रवार की रात लखनऊ आ गये थे और अगले दिन यानी शनिवार को डीजीपी कांफ्रेंस में हिस्सा लिया। आज डीजीपी कांफ्रेंस के समाप्त होने के बाद वह दिल्ली लौटेंगे।

Tags: dgp confrenceLucknow NewsNational newspm modi
Previous Post

ट्रैक्टर पर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, बना आकर्षण का केंद्र

Next Post

दलित के मजदूरी मांगने पर दबंग ने तलवार से काट दिए हाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
cm bhagwant mann met the governor
Main Slider

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री मान

12/08/2026
Next Post
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

दलित के मजदूरी मांगने पर दबंग ने तलवार से काट दिए हाथ

यह भी पढ़ें

agriculture

यूपी के किसान करेंगे खेतीबाड़ी में ड्रोन का प्रयोग

04/09/2022
Partner

ऐसे रिलेशनशिप को दोबारा बनाए मजबूत, केएचटीएम हो जाएंगी सभी दूरियाँ

11/12/2022
parliament attack anniversary

संसद पर किए गए कायराना हमले को हम कभी नहीं भूलेंगे : मोदी

13/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version