• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिप्टी CM केशव ने नवनिर्मित रेल उपरिगामी सेतु की नामकरण शिलापट्टिका का किया अनावरण

Writer D by Writer D
03/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कौशांबी, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा आज उ.म. रेलवे के प्रयागराज-कानपुर रेल सेक्शन के किमी 879/1-3 पर सिराथू रेलवे स्टेशन के पहले समसा चौराहे के पास (जनपद-कौशाम्बी) नवनिर्मित रेल उपरिगामी सेतु की नामकरण शिलापट्टिका का अनावरण किया गया। इस सेतु का नामकरण महाराजा बिजली पासी रेल उपरिगामी सेतु रखा गया है। इसकी लम्बाई 801.425 मीटर एवं लागत रूपये 4024.33 लाख धनराशि है।

आयोजित कार्यक्रम के सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की दृष्टि से चाहे सड़क हो या बिजली या आवास सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करने का लगातार प्रयास सरकार के गठन से ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस रेल उपरिगामी सेतु के बनने से पूर्व फाटक बन्द होने पर आमजन को घण्टों इंतजार करना  पड़ता था एवं जाम की विकट स्थिति हो जाती थी, अब सेतु बन जाने से आमजन को आवागमन में सुगमता हो रही है। उन्होंने कहा कि आमजन से विचार-विमर्श करके इस सेतु का नाम महाराजा बिजली पासी रेल उपरिगामी सेतु रखा गया है, जिससे आने वाली पीढ़ी महापुरूषों से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि महाराजा बिजली पासी की जयंती आगामी 25 दिसम्बर को है।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार रोही, भरवारी में रेल उपरिगामी सेतु बनने से आमजन को आवागमन में सुगमता हो रही है तथा अथसराय, सैयद सरावा एवं शुजातपुर में रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है। बिदनपुर में रेल उपरिगामी सेतु बनाये जाने की घोषणा कर दी गयी है, शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। उन्होंने कहा कि सिराथू में सन्त मलूकदास के नाम से रेल उपरिगामी सेतु का लोकार्पण गत दिनों किया गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के गठन के पश्चात जनपद कौशाम्बी में कुल 05 सेतुओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है (01 नदी सेतु व 04 आर.ओ.बी), जिसकी लागत 165.97 करोड़ रूपये तथा कुल 05 सेतुओं का निर्माण कार्य चल रहा है (02 नदी सेतु एवं 03 आर.ओ.बी), जिसकी लागत रूपये 277.65 करोड़ धनराशि है।

दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा-ऊर्जा का लाभ देश हित में लगाने के लिए हम प्रयासरत : योगी

उन्होंने कहा कि तहसील मंझनपुर के ग्राम बढ़हरी में भरत नदी पर सेतु का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इसी प्रकार उ.म.रे के प्रयागराज-कानपुर रेल सेक्शन के सम्पार संख्या-19बी सिराथू रेलवे यार्ड पर अण्डर पास का निर्माण कार्य, उ.म.रे के अन्तर्गत जनपद प्रयागराज-कानपुर रेल खण्ड के कल्यानपुर बाजार वाया निधियावा से मदवा तक मार्ग पर रेलवे लाइन पार करने हेतु अण्डर पास का निर्माण कार्य, उ.म.रे के अन्तर्गत प्रयागराज-कानपुर रेल खण्ड के कल्याणपुर से बिदनपुर तक मार्ग पर रेलवे लाइन पार करने हेतु अण्डर पास का निर्माण कार्य एवं उमरे के अनतर्गत प्रयागराज-कानपुर रेल खण्ड के मूरतगंज करावा-मरधरा मार्ग पर रेलवे लाइन पार करने हेतु अण्डर पास का निर्माण कार्य प्रस्तावित है।

इन प्रस्तावित निर्माण कार्यो का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ हो जायेगा। उन्होंने कहा कि इन सभी परियोजनाओं के पूर्ण हो जाने से मॉ शीतला देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुगमता होगी तथा श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढे़गी। इस अवसर पर  सांसद  विनोद सोनकर, अध्यक्ष जिला पंचायत  कल्पना सोनकर, विधायकगण शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, संजय कुमार गुप्ता,  लाल बहादुर एवं अनीता त्रिपाठी सहित जिलाधिकारी  सुत कुमार, पुलिस अधीक्षक  राधेश्याम विश्वकर्मा, संयुक्त प्रबन्ध निदेशक सेतु निगम आर. के. सिंह व प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags: kaushabhi newsKeshav mauryaup news
Previous Post

दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा-ऊर्जा का लाभ देश हित में लगाने के लिए हम प्रयासरत : योगी

Next Post

स्कूल में परोसा गया दूषित खाना, 67 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के प्रयासों से मजबूत हो रही शिक्षक प्रशिक्षण व्यवस्था, 17 डायटों में वरिष्ठ प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य का प्रभार

05/09/2026
Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Next Post
Food

स्कूल में परोसा गया दूषित खाना, 67 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

यह भी पढ़ें

Indian Hockey Team

भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को चटाई धूल, हरमनप्रीत सिंह बने जीत के हीरो

14/09/2024
कंफर्म: Redmi Note 15 5G में मिलेगा ये तगड़ा प्रोसेसर, इस दिन होगा भारत में लॉन्च

Redmi Note 15 5G इस दिन होगा भारत में लॉन्च, मिलेगा ये तगड़ा प्रोसेसर

16/12/2025
Haldwani Violence

Haldwani Violence: हथियारों सहित 25 और गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

12/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version