• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी ने बुलडोजर घुमाकर  दो हजार करोड़ रुपये की जमीन खाली करा दी : अमित शाह

Writer D by Writer D
14/02/2022
in चुनाव 2022, उत्तर प्रदेश, झाँसी, राजनीति
0
amit shah

amit shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (amit shah) ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उनके पांच साल के शासन में गरीबों की जमीन पर कब्जा किया गया लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दो हजार करोड़ रुपये की जमीन को बुलडोजर घुमाकर खाली करा दिया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष यहां मऊरानीपुर में भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) की उम्मीदवार के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, पांच साल में अखिलेश के गुंडों ने सरकारी और प्रदेश के गरीबों की जमीन पर कब्जा किया लेकिन योगी आदित्यनाथ ने दो हजार करोड़ रुपये की जमीन को बुलडोजर घुमाकर खाली करा दिया।

योगी सरकार ने यूपी से माफिया राज को खत्म किया : अमित शाह

शाह ने लोगों से कहा कि अखिलेश ने अपने परिवार के 45 सदस्यों को पांच साल में अलग-अलग पदों पर बैठाने का काम किया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 45 योजनाओं को आपके घर में भेजने का कार्य किया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 से 2017 तक समाजवादी पार्टी की सरकार में अखिलेश यादव उप्र के मुख्यमंत्री रहे जबकि 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी।

गृह मंत्री ने कहा, हमने तय किया है कि बुंदेलखंड का चहुंमुखी विकास करेंगे, इसके लिए मोदी जी बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर लेकर आए हैं। पहले बुंदेलखंड में लोग र्छे की गोलियां बनाई जाती थीं लेकिन अब मोदी जी के नेतृत्व में गोले बनाने का काम होगा जो पाकिस्तान के दांत खट्टे कर देगा।

अखिलेश जी बताए इत्र वाले तुम्हारे कौन हैं? : अमित शाह

उन्होंने कहा कि मोदी और योगी ने बुंदेलखंड के जल संकट को ठीक से समझा और इसके समाधान की पहल की। शाह ने कहा कि उप्र में पांच प्रदर्शनी केंद्र बनने वाले हैं और इनमें से एक बुंदेलखंड में बनेगा तथा कानपुर के अंदर मेगा लेदर पार्क बनेगा जिससे चमड़े के कारोबार से जुड़े लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में दो आईटी पार्क बनाने के लिए भी भाजपा की सरकार ने सोचा है।

शाह ने कहा, उप्र में बुआ-भतीजे की सरकारों ने अर्थव्यवस्था खत्म करने का कार्य किया लेकिन भाजपा ने उप्र की सातवें नंबर की अर्थव्यवस्था को दूसरे नंबर पर लाने का कार्य किया। अगले पांच साल में उप्र एक नंबर पर होगा।

उन्होंने कहा, यहां के मतदाताओं को तय करना है कि देश का विकास करने वाली नरेंद्र मोदी जी वाली पार्टी चाहिए या परिवार का विकास करने वाली पार्टी चाहिए।

देश की सुरक्षा में सबसे बड़ा बलिदान देवभूमि उत्तराखंड का है : अमित शाह

शाह ने लोगों से सवाल पूछा कि किस पार्टी को वोट देना चाहते हो। भाजपा के पक्ष में सकारात्मक जवाब मिलने पर उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टियां उत्तर प्रदेश का भला नहीं कर सकती हैं।

उन्होंने कहा, कांग्रेस में जवाहरलाल नेहरू, उनके बाद इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और आगे कौन गांधी— ये भला कर सकते हैं क्या।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उप्र में मुलायम सिंह यादव ने बेटे (अखिलेश यादव) को कुर्सी पर बैठा दिया और पूरे यूपी का  बंटाधार  हो गया। उन्होंने कहा, अखिलेश यादव ने पांच साल में गुंडा और माफिया से जमीन पर कब्जा कराने का काम कराया।

अमित शाह ने रानी लक्ष्मीबाई का जिक्र किया और कहा कि मुगलों से लेकर अंग्रेजों तक के दांत खट्टे करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की इस बुंदेलखंड भूमि ने पूरे देश में देशभक्ति और बलिदान का उदाहरण पेश किया है।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

मुख्तार अंसारी नहीं लड़ेंगा चुनाव, परिवार के इस सदस्य ने किया नामांकन

Next Post

रामपुर का हर इंसान ‘आजम’ हैं : अबुल्लाह आजम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami listened to the 135th edition of 'Mann Ki Baat'
राष्ट्रीय

‘मन की बात’ नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रेरित करता है : धामी

28/06/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

डिमांड बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश नंबर-1, योगी सरकार में लगातार टूट रहे रिकॉर्ड

28/06/2026
Anand Bardhan
राष्ट्रीय

काशीपुर में विकास परियोजनाओं पर मुख्य सचिव का फोकस, अधिकारियों को दिए निर्देश

28/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
CM Bhagwant Mann
राष्ट्रीय

श्री अकाल तख्त के आदेश का अक्षरशः पालन करेंगे : भगवंत मान

28/06/2026
Next Post
abdullah azam

रामपुर का हर इंसान 'आजम' हैं : अबुल्लाह आजम

यह भी पढ़ें

Cabinet approves Forestry and Horticulture University in Gorakhpur

गोरखपुर में वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय को कैबिनेट की मंजूरी

07/04/2026
G-20 meeting started in Uttarakhand

G-20 Summit: उत्तराखंड में शुरू हुई मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार की बैठक

29/03/2023
Janmashtami

कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानें पूजा करने की सही विधि

09/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version