• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फर्जी एनकाउंटर में 18 साल बाद SP सहित 18 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
20/02/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, शाहजहांपुर
0
fake encounter

fake encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। जलालाबाद (Jalalabad) में 18 साल पहले हुए एक फर्जी एनकाउंटर (Fake Encounter) के मामले में कोर्ट ने 18 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने का आदेश दिया है। आरोप है कि कटरी में हुई इस फर्जी मुठभेड़ में अपने खेत में काम करने वाले दो लोगों की मौत हुई थी। हालांकि पुलिस ने यह कहते हुए फाइल बंद कर दी थी कि डकैतों के एक गिरोह के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

इस मामले में जिन 18 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश सेशन कोर्ट ने दिया है, उनमें तत्कालीन एसपी सुशील कुमार सिंह, एएसपी माता प्रसाद और तीन सर्कल ऑफिसर रैंक के पुलिस अधिकारी मुन्नू लाल, जयकरन सिंह भदौरिया और आरके सिंह शामिल हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जलालाबाद पुलिस स्टेशन के एसएचओ जयशंकर सिंह ने बताया, ‘हमने 18 पुलिसकर्मियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 342 (गलत तरीके से कारावास) और 302 (हत्या) के तहत एफआईआर दर्ज की है। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई है।’

क्या हुआ 18 साल पहले

वहीं एक आरोपी अधिकारी ने बताया “जलालाबाद में कटरी क्षेत्र एक दूसरे चंबल की तरह था और कई स्थानीय लोग डकैतों के सहयोगी थे, जिससे उन्हें रेकी करने में मदद मिली। मुठभेड़ में मारे गए लोग डकैत थे। मजिस्ट्रियल जांच और सीबीसीआईडी ​​जांच ने सभी को क्लीन चिट दे दी थी। हम किसी जांच से नहीं डरते हैं।”

190 से अधिक मुठभेड़ों में पाकिस्तानी अधिकारी ने किया फर्जी एनकाउंटर, पड़ा काली सूची में नाम

दरअसल 3 अक्टूबर 2004 को जलालाबाद थाना क्षेत्र के कटरी के चचुआपुर गांव में धनपाल और प्रहलाद कुमार नाम के दो शख्स की पुलिस फायरिंग में मौत हो गई थी। उस समय पुलिस को लगा था कि ये दोनों नरेश धिम्मर गिरोह के सदस्य थे, जो इलाके के आसपास डकैती में शामिल था। लेकिन बाद में पता चला कि मारे गए दोनों शख्स की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं थी।

2021 में प्रहलाद के भाई ने दायर की थी याचिका

हत्या के बाद प्रहलाद के भाई राम कीर्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि 2005 में एक मजिस्ट्रियल जांच को बंद कर दी गई थी और 2006 में पूरी हुई सीबीसीआईडी ​​जांच में मुठभेड़ को सही बताया गया था। साथ ही एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की मांग की गई थी। सालों गुजर जाने के बाद प्रहलाद के भाई राम कीर्ति ने 2021 में फिर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में एक आवेदन दायर किया, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया।

‘हैदराबाद मुठभेड़ फर्जी थी’ याचिका पर 11 दिसबंर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

इसके बाद उन्होंने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में आवेदन दिया, जिन्होंने आखिरकार आदेश दिया कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए। यह पूछे जाने पर कि वह पहले अदालत क्यों नहीं गए, तो राम कीर्ति ने कहा, “मैं दबाव में चुप था लेकिन अब मैंने अपने भाई के न्याय के लिए लड़ने का फैसला किया है।”

Tags: crime newsfake encounter newsshahjahanpur newsup newsup police
Previous Post

बम धमाके के दोषी के रिश्तेदार मांग रहे है सपा के लिए वोट : जेपी नड्डा

Next Post

बांके बिहारी से होली खेलने को लालायित भक्तों का उमड़ा सैलाब

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

30/10/2026
Next Post
holi

बांके बिहारी से होली खेलने को लालायित भक्तों का उमड़ा सैलाब

यह भी पढ़ें

बेंजामिन नेतन्याहू Benjamin Netanyahu

इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने लगवाया कोरोना संक्रमण से बचाव का टीका

20/12/2020
Suicide

पत्नी से पारिवारिक विवाद के चलते आरक्षी ने की आत्महत्या

17/08/2023
Shani Pradosh Vrat

शनि प्रदोष व्रत : शनिवार के संयोग से कैसे मिलेगी सफलता और धनलाभ

09/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version