क्राइमबिहारराष्ट्रीय

बिहार दिवस में बड़ा हादसा, फूड प्वाइजनिंग से 17 बच्चे बीमार

रांची। पटना में ‘बिहार दिवस’ (Bihar Diwas) के मौके पर औरंगाबाद से आए 17 बच्चे फूड स्टाल में दिए जा रहे खाने को खाकर बीमार (food poisoning) पड़ गए। आनन-फानन में सभी बच्चों को पीएमसीएच अस्पताल भेजा गया। जहां 5 बच्चों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं 12 बच्चों का का अभी भी इलाज किया जा रहा है।

डॉक्टरों ने बताया कि खराब खाना खाकर बच्चों को फूड प्वाइजनिंग (food poisoning) और डिहाइड्रेशन (Food Poisioning And Dehydration) हो गया है।

बता दें, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्य के 110वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह का यहां उद्घाटन किया।

Bihar Diwas: बिहार के Real Heroes ये, संवार रहे भविष्य

कुमार ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘बिहार दिवस’ समारोह में आए लोगों को संबोधित करते हुए राज्य के समृद्धशाली अतीत, स्वतंत्रता के बाद आए ठहराव और समाज, अर्थव्यवस्था तथा पर्यावरण के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए उनकी सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में चर्चा की।

कुमार ने कलकत्ता प्रसिडेंसी से अलग होने और 1912 में राज्य के निर्माण को याद किया। उन्होंने उस भूमि के अतीत को याद किया जो शक्तिशाली मौर्य वंश के लिए सत्ता का केन्द्र थी और जहां चाणक्य जैसे दार्शनिकों तथा आर्यभट्ट जैसे गणितज्ञों ने अपना योगदान दिया था।

उन्होंने यह भी कहा कि यहां जैन तीर्थंकर महावीर का जन्म हुआ था और बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था, इसके अलावा इस भूमि में हिंदू, मुस्लिम और सिख धर्मों के कई पवित्र तीर्थस्थल है। इस समारोह में कई गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button