• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब है अक्षय तृतीया, जानें इसका महत्व और पूजन विधि

Writer D by Writer D
20/04/2022
in फैशन/शैली, धर्म
0
Akshaya Tritiya

Akshaya Tritiya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya)  तिथि का हिंदू धर्म में काफी महत्व माना जाता है. अक्षय तृतीया हर वर्ष वैशाख के महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. कई जगहों पर इसे आखातीज के नाम से भी मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन किए गए पुण्य कार्यों का विशेष फल प्राप्त होता है.

इसके साथ ही इस दिन विशेष तौर पर सोने की खरीदारी भी की जाती है. पुराणों के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान विष्णु के छठें अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम जी का महर्षि जमदग्नि और माता रेनुका के घर जन्म हुआ था. इस तिथि पर भगवान परशुराम की पूजा भी की जाती है.

जानें कब है अक्षय तृतीया

अक्षय तृतीया हिंदू धर्मावलंबियों के लिए विशेष महत्व रखती है. इस दिन को लेकर मान्यता है कि इस दिन किए गए पुण्य कार्यों का अक्षय फल प्राप्त होता है. इस साल अक्षय तृतीया 03 मई 2022 (मंगलवार) को पड़ रही है. अगर किसी कार्य को करने का मुहूर्त नहीं निकल पा रहा है तो अक्षय तृतीया के दिन बिना मुहूर्त के ही वो कार्य संपन्न कर लिया जाता है. खासतौर पर विवाह आदि मांगलिक कार्य इस दिन बिना मुहूर्त के किए जाते हैं.

अक्षय तृतीया का महत्व

अक्षय तृतीया के दिन शुभ कार्य संपन्न किए जाते हैं. इस तिथि विशेष पर गंगा स्नान करने की भी मान्यता है. पुराणों में कहा गया है कि जो व्यक्ति अक्षय तृतीया के दिन गंगा स्नान करता है वह सारे पापों से मुक्त हो जाता है. इस दिन पितृ श्राद्ध करने का भी विधान माना गया है. अक्षय तृतीया को गेहूं, चना, दूध से बने पदार्थ आदी सामग्रियों को दान कर ब्राह्मणों को भोज कराने क भी परंपरा है.

अक्षय तृतीया की पूजन विधि

अक्षय तृतीया के दिन व्रत रखने की परंपरा है. अगर आपने व्रत रखा है तो सूर्योदय से पहले स्नान कर लें. इसके बाद पीले वस्त्र धारण करें. अपने घर के मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध करें. इसके बाद उन्हें पीले फूल, तुलसी और पीले फूलों की माला अर्पित करें. अब दीप और धूप-अगरबत्ती जलाकर पीले आसन पर बैठ जाएं और विष्णु सहस्तरनाम या विष्णु चालीसा का पाठ करें. पाठ के बाद आखिर में भगवान विष्णु की आरती करें.

Tags: Akshaya Tritiya 2022akshaya tritiya dateakshaya tritiya pujaakshaya tritiya puja vidhi
Previous Post

कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस, ट्वीट कर भगवंत मान को दी चेतावनी

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोज़र पर लगाई ब्रेक, दिया ये आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

curd capsicum vegetable
Main Slider

कभी भी बनाएं ये टेस्टी सब्जी, सीखिए बनाने का तरीका

26/06/2026
glowing skin
फैशन/शैली

फेस ग्लो के लिए करें इस फूल का इस्तेमाल, जानें फायदे

26/06/2026
glowing skin
फैशन/शैली

अंडे देंगे निखरी और दमकती स्किन, बस ऐसे करें इस्तेमाल

25/06/2026
Honey Chilli Chicken
Main Slider

इस वीकेंड पर बनाएं ये स्पेशल चाइनीज डिश

25/06/2026
Fridge
फैशन/शैली

फ्रिज में इन चीजों को भूल कर भी न रखें, हो सकता है हानिकारक

25/06/2026
Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोज़र पर लगाई ब्रेक, दिया ये आदेश

यह भी पढ़ें

Yogi Cabinet Expanded

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Gang Rape

युवती से सामूहिक दुष्कर्म, छह के खिलाफ मामला दर्ज

15/08/2022
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल

SSC ने जारी किया दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल का एडमिट कार्ड, यहां करें चेक

15/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version