• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

22.55 लाख कीमत के साबुन से लोड ट्रक करने वाले 4 गिरफ्तार

Writer D by Writer D
27/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। फर्जी कागजातों और ड्राइविंग लाइसेंस के सहारे सुमेरपुर की एक फैक्ट्री से साबुन से लोड करने के बाद गायब किए गए ट्रक की बरामदगी करने के साथ ही पुलिस ने इस शातिर चोरी को अंजाम देने वाले गिरोह के चार चोरों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। चोरी किए गए माल को बेचे जाने की योजना थी। पुलिस ने शत-प्रतिशत माल की बरामदगी करने का दावा किया है।

एएसपी अनूप कुमार ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में बताया कि 24 अप्रैल को कानपुर के किदवई नगर निवासी ट्रांसपोर्ट इंडिया के ब्रांच मैनेजर रमेश मिश्रा ने थाना सुमेरपुर में सूचना दी कि 15 अप्रैल को ट्रक नं.यूपी 79 टी-1392 को हिन्दुस्तान लीवर सुमेरपुर से 1915 गत्ते साबुन को लोड करके हाजीपुर (बिहार) के लिए भेजा गया था।

माल 18 अप्रैल को पहुंचना था परन्तु 24 अप्रैल तक ट्रक गन्तव्य स्थान तक नहीं पहुंचा है। जालसाजी करके ट्रक एवं उसमें लदे संपूर्ण माल को चोरी कर ली गई है। सुमेरपुर थाने में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई।

थानाध्यक्ष सुमेरपुर दुर्गविजय सिंह ने अपनी टीम के उपनिरीक्षक रामबाबू यादव, हेड कांस्टेबल आरिफ खान, कांस्टेबल विकास मिश्रा, नवीन कुमार और सुरेंद्र मिश्रा की टीम के साथ चोरी ट्रक को संपूर्ण माल सहित कुरारा से पहले पतारा मोड़ के पास से बरामद कर लिया।

एएसपी ने बताया कि ट्रक चालक सहित 4 अभियुक्तों तनु उर्फ सुखेंद्र सिंह निवासी ग्राम पासी खेड़ा थाना साढ़ जनपद कानपुर नगर, अभिषेक सिंह यादव निवासी ग्राम हरचरन का पुरवा चौरा थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात, मलखान निवासी ग्राम लाल बकसरा थाना बकेवर जिला फतेहपुर व जयप्रकाश गुप्ता निवासी ग्राम परेवा थाना सैयदराजा जिला चंदौली को गिरफ्तार (Arrested) किया गया।

एएसपी ने बताया कि इस घटना को बड़े ही शातिर तरीके से अंजाम दिया गया। गिरफ्तार शातिर चोर गिरोह के सदस्य हैं। ट्रक के कागजात से लेकर ड्राइवर का लाइसेंस सब फर्जी था। उन्होंने कहा कि ट्रक भी चोरी का हो सकता है, इसकी जांच की जा रही है। उक्त लोग माल को बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने शत-प्रतिशत माल की बरामदगी की है। साबुनों की कीमत 22.55 लाख रुपए है। जबकि ट्रक की कीमत 40 लाख रुपए है।

Tags: crime newsHamirpur news
Previous Post

तीन लाख की हेरोइन के साथ दो मादक तस्कर गिरफ्तार

Next Post

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

CM योगी का निर्णय, मानसिक मंदित संवासियों की अनुदान राशि बढ़ेगी

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

936 ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स संवारेंगे प्रदेश के 1 लाख से अधिक युवाओं का भविष्य

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र तैयार, सीएम योगी 3 जुलाई को करेंगे लोकार्पण

02/07/2026
Ketan Murder Case
क्राइम

केतन हत्याकांड: सिया गोयल का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, पिता ने कह दी ये बात

02/07/2026
Next Post
Arrested

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Entrance Gate

श्रद्धालुओं के मन को लुभा रहे पांडालों के आकर्षक प्रवेश द्वार

11/01/2025
सुशांत सिंह राजपूत मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने सुशांत सिंह राजपूत केस में FIR दर्ज कराने की महाराष्ट्र मुख्यमंत्री से की मांग

28/07/2020

सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की शिष्टाचार भेंट

26/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version