• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी ने 113.34 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

Writer D by Writer D
25/05/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को डीआरडीओ गेस्ट हाउस पिथौरागढ़ में विधानसभा क्षेत्र धारचूला, पिथौरागढ़, डीडीहाट और गंगोलीहाट की 113.34 करोड़ की 47 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 73 करोड़ की 28 योजनाओं का लोकार्पण और 40.34 करोड़ की 19 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  (CM Dhami) ने धारचूला मुनस्यारी क्षेत्र के ओम पर्वत, आदि कैलाश, छोटा कैलाश क्षेत्र में आवागमन के लिए पर्यटकों को इनर लाइन ई पास रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को पोर्टल का भी शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने पं. नैन सिंह रावत, शैतान सिंह और मान सिंह रावत जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पं. नैन सिंह रावत के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री धामी  (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए हमने कई संकल्प लिए हैं। राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी प्राथमिकता समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री  (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। हमने प्रदेश की जनता से जो वायदे किये हैं, वे सभी पूरे किये जायेंगे। राज्य में नई सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट में उत्तराखंड के सभी लोगों के लिए एक समान कानून के लिए समिति बनाने को कैबिनेट से मंजूरी दी गई है। जल्द ही विशेषज्ञों की कमेटी बनाकर ड्राफ्ट तैयार किया जायेगा। पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाकर प्रतिदिन 500 रुपये किया गया है। सरकार ने पति-पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन देने का निर्णय लिया है और इसकी धनराशि भी बढ़ाई है। प्रदेश में गरीब परिवारों को एक साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए बजट का प्रावधान किया गया है।

10500 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री धामी

उन्होंने  (CM Dhami) कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में अनेक विकास कार्य हो रहे हैं। केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य में हवाई, रेल, सड़क कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। भव्य एवं दिव्य केदारपुरी का निर्माण हुआ है। श्री बदरीनाथ में विभिन्न कार्यों के लिए केन्द्र सरकार से 250 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन पर तेजी से कार्य हो रहा है। कुमाऊं क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है, इसके लिये जनपद उधम सिंह नगर में एम्स ऋषिकेश का सेटलाइट सेन्टर स्थापित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री  (CM Dhami) ने कहा कि सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ के सुदूरवर्ती सुरम्य इनर लाइन क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही के लिये बनाये गये इनर लाइन ई पास पोर्टल से पर्यटकों को सुविधा होगी तथा अधिक से अधिक पर्यटक इस क्षेत्र में आ सकेंगे।

उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं : राज्यपाल

कार्यक्रम में विधायक पिथौरागढ़ मयूख महर, विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, पूर्व विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा, अध्यक्ष नगरपालिका राजेंद्र रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा केदार जोशी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोमल मेहता,जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष चौहान, मख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, अपर जिलधिकारी फिंचा राम चौहन समेत जनप्रतिनिधि व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: cm dhamidehradun newsdhami 2.0dhami newsNational newspithoragarh newsUttarakhand News
Previous Post

10500 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री धामी

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने हरी चंद स्वामी मंदिर में की पूजा अर्चना

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Construction of Khajurkhal-Bhandarikhod motor road in Chamoli completed
उत्तराखंड

चमोली के खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

01/07/2026
CM Bhagwant Mann filled the Enumeration Form
पंजाब

SIR-2026 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरा गणना फॉर्म, प्रक्रिया में भागीदारी का आह्वान

01/07/2026
PM Modi
नई दिल्ली

भारत-पाक संवाद की मांग तेज, 100 से ज्यादा हस्तियों का PM मोदी को पत्र

01/07/2026
Cloudburst wreaks havoc in Doda
जम्मू कश्मीर

डोडा में बादल फटने से मची तबाही, बाग-बगीचे और खेत बर्बाद

01/07/2026
Next Post
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने हरी चंद स्वामी मंदिर में की पूजा अर्चना

यह भी पढ़ें

अब नहीं लगेंगे क्वारंटाइन के पोस्टर

कैप्टन सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना मरीजों के घर के बाहर अब नहीं लगेंगे क्वारंटाइन के पोस्टर

05/09/2020
Aditya Narayan spoke on the completion of 6 months of marriage

शादी के 6 महीने पूरे होने पर आदित्य नारायण ने हाले दिल किया बयां

01/06/2021

सीएम योगी ने महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य होने की प्रार्थना की

13/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version