• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फंदे पर लटकता मिला महिला सिपाही का शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

Writer D by Writer D
25/07/2022
in उत्तर प्रदेश, कौशांबी, क्राइम
0
Suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कौशांबी। जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला सिपाही (Female Constable) का शव फांसी के फंदे पर लटकता (Hanging) मिला। महिला सिपाही, परिजनों का फोन नहीं उठा रही थी। इस पर परिजनों ने कड़ा धाम कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदर झांककर देखा तो उसका फांसी पर लटकता शव मिला।

दरवाजा तोड़ने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। सिपाही की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गौरतलब है कि कानपुर नगर के बर्रा फेस-2 के रहने वाले धर्मेंद्र सचान की बेटी रुचि सचान महिला सिपाही थी। वह साल 2019 बैच की महिला आरक्षी थी।

रुचि सचान, कौशांबी जिले में 22 दिसंबर 2019 को तैनाती हुई थी। उसकी पोस्टिंग कड़ा धाम कोतवाली में थी। वह देवीगंज बाजार में किराए का कमरा लेकर रहती थी। इन दिनों उसकी ड्यूटी कड़ा धाम के शीतला माता मंदिर मेले में लगी हुई थी, लेकिन रविवार को वह ड्यूटी करने नहीं गई थी और खुद को कमरे में बंद कर लिया था।

महिला सिपाही ने जब परिजनों का फोन उठाना बंद कर दिया तो परिजनों को उसकी काफी चिंता होने लगी। रात तकरीबन 8:45 बजे महिला आरक्षी के पिता धर्मेंद्र सचान ने थाने में बात किया पुलिस कर्मी महिला आरक्षी के कमरे के बाहर खिड़की से देखा तो उसके कमरे का दरवाजा भीतर से बंद मिला।

कटरीना और विक्की को धमकी देने वाला गिरफ्तार, एक्ट्रेस को बताता है My Wife!

कई बार आवाज देने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस कर्मियों ने किसी तरीके से अंदर झांक कर देखा। महिला आरक्षी का शव फंदे पर लटक रहा था। पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी एसपी हेमराज मीणा, एसपी समर बहादुर सिंह और सीओ सिराथू केजी सिंह को दी। इसके अलावा परिजनों को भी घटना की जानकारी दी।

मौके पर एसपी, एसपी और सीओ फील्ड यूनिट टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे लेकिन दरवाजे का ताला तभी तोड़ा गया, जब महिला सिपाही के परिजन कमरे पहुंचे। परिजनों को पहले खिड़की से दिखाया गया। उसके बाद ताला तोड़ने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Tags: crime newsKaushambi Newsup news
Previous Post

UP में हुई Monkeypox की एंट्री! इस जिले में मिला संदिग्ध मरीज

Next Post

विचाराधीन कैदियों के मामले में UP सरकार को फटकार, SC ने मांगा 853 का ब्यौरा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
Supreme Court

विचाराधीन कैदियों के मामले में UP सरकार को फटकार, SC ने मांगा 853 का ब्यौरा

यह भी पढ़ें

brutual murder

प्रधान के भाई की निर्मम हत्या कर झाड़ियों में फेंका, ग्रामीणों ने किया हंगामा, पीएसी तैनात

18/02/2021
Bilkis Bano

बिलकिस बानो के दोषियों को ‘सुप्रीम’ झटका, इस दिन करना होगा सरेंडर

19/01/2024
Bihar Teacher

KVS में निकली TGT, PGT समेत इन पदों पर 6900 से ज्यादा वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी

02/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version