• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरिद्वार जेल में फूटा कोरोना बम, 70 कैदी मिले पॉजिटिव

Writer D by Writer D
04/08/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। हरिद्वार जिला जेल (Haridwar Jail) में कोरोना बम फूटा है, जेल के 70 कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Positive) आई है। यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। कुछ कैदियों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो सकता है। जेल में हेपेटाइटिस (Hepatitis) और अन्य जांच के लिए शिविर लगाया गया था, इसी दौरान कोरोना सैंपल भी लिये गए थे।

कोरोना सैंपलिंग इंचार्ज डॉक्टर राजेश गुप्ता ने बताया कि जिला कारागार में 70 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Positive)  आई है। पिछले दिनों जिला कारागार में हेपेटाइटिस जांच शिविर लगाया गया था और उसी दौरान कैदियों के कोरोना सैंपल भी लिए गये थे। करीब 937 कैदियों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गये थे। जिसमें करीब पांच सौ कैदियों की रिपोर्ट आ गई है और इसमें 70 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। शेष करीब साढ़े 300 रिपोर्ट आनी बाकी है ऐसे में  पॉजिटिव कैदियों की संख्या और बढ़ सकती है।

जानकारी के मुताबिक जिन कैदियों के सैंपल लिए गए हैं, उनमें किसी तरह का कोई लक्षण नहीं था। लेकिन आदेश के बाद सैंपलिंग बढ़ाई गई। जेल में बड़ी संख्या में कैदियों के पॉजिटिव (Corona Positive) आने से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है और जेल में कोरोना को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे है।

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, डरा रहे हैं मौत के आंकड़े

जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि 28 जुलाई को बिना अनुमति के सैंपल लिए गए थे।  जेल प्रशासन को पहले जानकारी देनी चाहिए थी।  उन्होंने कहा कि आइसोलेशन पीरियड कैदियों का पूरा हो चुका है। एहतियात के तौर पर दो दिनों तक आइसोलेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिनका नाम लिस्ट में भेजा है, उसमें सात कैदी जेल से चले गए हैं।  तीन की रिहाई और चार शिफ्ट हो गए हैं।

Tags: corona in Haridwar jailcorona newscorona updatesHaridwar jailharidwar newsUttarakhand News
Previous Post

CUET UG एग्जाम स्थगित, चेक करें NTA का नोटिस

Next Post

UN में भारत की पहली महिला राजदूत ने संभाला कार्यभार, जानिए कौन है रुचिरा कंबोज

Writer D

Writer D

Related Posts

If you are fond of eating paan, then make pan-gulakand at home
Main Slider

पान खाने के शौक़ीन हैं तो, घर पर ही बनाए पान-गुलकन्द

07/05/2026
Women should pay special attention during pregnancy
Main Slider

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं रखें खास ध्यान

07/05/2026
shrikhand
Main Slider

खाने के बाद मीठे में खाएं घर का बना श्रीखंड

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
BJP leader Suvendu Adhikari's PA shot dead
Main Slider

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या

06/05/2026
Next Post
Ruchira Kamboj

UN में भारत की पहली महिला राजदूत ने संभाला कार्यभार, जानिए कौन है रुचिरा कंबोज

यह भी पढ़ें

Oxygen out in hospitals

लखनऊ के दो अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म, मरीजों को शिफ्ट करने की गुहार

21/04/2021
Gharauni

दिसंबर तक 90 हजार से अधिक ग्रामों की घरौनियां तैयार करने का लक्ष्य

03/06/2023
accident

हादसा : ट्रक और बाईक की टक्कर में बाईकसवार दो लोगों की मौत

13/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version