• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कस्टडी में हुई विद्युत संविदाकर्मी की मौत, उपनिरीक्षक समेत आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड

Writer D by Writer D
19/09/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोंडा
0
Suspended

Suspended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोण्डा। पुलिस हिरासत में विद्युत संविदाकर्मी देव नरायन की मौत के मामले में एसपी ने रविवार को एक उपनिरीक्षक, एसओजी टीम के चार सिपाहियों समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित (Suspended) कर दिया है। घटना के वक्त मौजूद 10 पुलिसकर्मियों के भूमिका की जांच के लिए विवेचक को निर्देश दिए हैं।

एसपी ने जिन लोगों को निलंबित किया है, उनमें एसओजी के मुख्य आरक्षी राकेश सिंह, अरुण यादव आदित्य पाल, अमित पाठक, सर्विस लांस सेल में तैनात उपनिरीक्षक आलोक तथा नवाबगंज थाने में तैनात मिथिलेश, धर्मेंद्र और मनोज को निलंबित किया गया है। एसपी ने इन सभी की भूमिका के जांच के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि नवाबगंज थानाक्षेत्र में आठ सितम्बर की रात जैतपुर चौहानपुरवा निवासी झोलाछाप राजेश चौहान की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच की। इसी मामले में पूछताछ के लिए माझाराठ के बिजली विभाग में संविदा पर तैनात कर्मी देव नरायन को 14 सितम्बर की दोपहर थाने में पूछताछ के लिए बुलाया। हिरासत में उसकी मौत हो गई थी। मृतक के पिता रामवचन यादव ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया था। थाने में हंगामा भी किया था।

वहीं, पुलिस की बर्बरता की कहानी राजधानी तक पहुंचने के बाद शनिवार को सपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद दिए जाने का भरोसा दिलाया था। उधर, दोषियों पुलिसकर्मियों के गिरफ्तारी के साथ-साथ पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच तथा दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर पीड़ित परिजन लगातार डीएम एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। अधिकारियों द्वारा परिजनों को पूरा आश्वासन दिया जा रहा है कि देर लग सकती है पर न्याय जरूर मिलेगा।

Tags: crime newsgonda news
Previous Post

पैसों की डिमांड से आजिज होकर प्रेमी ने की थी हत्या, तीन गिरफ्तार

Next Post

फांसी पर लटकता मिला लापता छात्र का शव

Writer D

Writer D

Related Posts

BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Next Post
Dead Body

फांसी पर लटकता मिला लापता छात्र का शव

यह भी पढ़ें

CM Dhami

आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर उत्तराखंड का फोकस, आईआईटी रुड़की में मुख्यमंत्री का आह्वान

16/01/2026
fraud

सबसे बड़ा बैंकिंग  फ्रॉड! इस कंपनी ने 28 बैंकों को लगाया 22,842 करोड़ रुपए का चूना

12/02/2022
Double chin Causes and treatment

डबल चिन ने खराब कर दी है चेहरे की सुदंरता, तो करें रोजाना व्यायाम

02/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version