• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चंद्र ग्रहण के बाद इस तरह करें पूजा घर को साफ, संवर जाएगी किस्मत

Writer D by Writer D
07/11/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Worship

Puja Ghar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत वर्ष में सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) और चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) को धार्मिक दृष्टिकोण से अशुभ माना जाता है. विज्ञान के मुताबिक ये एक खगोलीय घटना होती है और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन खगोलीय घटनाओं का असर हर राशि के व्यक्ति पर होता है. हमारे यहां ग्रहण के दौरान घर की कुछ विशेष जगहों को जैसे मंदिर (Temple) और रसोई (Kitchen) की ठीक प्रकार से साफ-सफाई नहीं की जाए तो इसका असर घर की सुख-समृद्धि पर पड़ सकता है. हिन्दू धर्म में ग्रहण के बाद इन जगहों को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी हितेंद्र कुमार शर्मा से ग्रहण के बाद मंदिर की सफाई कैसे करें.

घर के मंदिर (Temple) में करें गंगाजल का छिड़काव

मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है और इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मंदिर में किसी भी तरह की पूजा पाठ पर रोक होती है. जब चंद्र ग्रहण का प्रभाव पूरी तरह से खत्म हो जाए, तब स्नान करके साफ वस्त्र धारण करना चाहिए और अपने घर के मंदिर और सभी मूर्तियों को गंगाजल से पवित्र करना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से चंद्र ग्रहण के किसी भी नकारात्मक प्रभाव का असर नहीं होता.

देवताओं की मूर्तियों का रखें खास ख्याल

मान्यता के अनुसार, ग्रहण के बाद घर में मौजूद सभी देवी-देवताओं की मूर्तियों को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए. मूर्तियों की सफाई के लिए नींबू का पानी, दही, शहद और चंदन का इस्तेमाल किया जा सकता है. सभी मूर्तियों से वस्त्र बदलकर देवी-देवताओं को नए और साफ-सुथरे वस्त्र पहनाने चाहिए. जो वस्त्र सूतक लगते वक्त भगवान ने धारण किए हुए होते थे, उन्हें दोबारा भगवान की मूर्तियों को नहीं पहनना चाहिए.

मंदिर की सजावट भी बदलें

ज्योतिष शास्त्र मानता है कि यदि आपने मंदिर में सजावट कर रखी है तो सूतक काल से लेकर पूर्ण चंद्र ग्रहण खत्म होने तक जो भी सजावट की गई होती है, उसे तुरंत बदल देना चाहिए. मान्यता है कि ग्रहण काल के दौरान मंदिर में नकारात्मकता आ जाती है, इसलिए मंदिर में मौजूद सभी तरह की सजावटी चीजों को तुरंत विसर्जित कर देना ही उचित होता है. इसके अलावा मंदिर में चढ़ाए गए फूल, धूप, दीप, नारियल, नैवेद्य आदि तुरंत मंदिर से हटा देना चाहिए.

इस तरह से मंदिर की साफ-सफाई करने से भगवान भी प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है. ईश्वर की कृपा से आपकी ​किस्मत भी चमक सकती है.

Tags: AstrologyAstrology tipschandra grahanchandra grahan 2022
Previous Post

07 नवंबर राशिफल: जानिए क्या कहते है आपके सितारे

Next Post

‘Please Come Back’, बर्खास्त कर्मचारियों से Elon Musk ने लगाई गुहार

Writer D

Writer D

Related Posts

Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
cm bhagwant mann met the governor
Main Slider

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री मान

12/08/2026
Uproar in Parliament over FCRA Bill
Main Slider

FCRA बिल पर संसद में हंगामा, JPC के पास भेजा गया विधेयक

12/08/2026
Kanwariyas left behind 7,000 metric tonnes of garbage in Haridwar.
Main Slider

लौटे कांवड़िए, हरिद्वार में छोड़ गए 7 हजार मीट्रिक टन कचरा

12/08/2026
Next Post
Elon Musk

'Please Come Back', बर्खास्त कर्मचारियों से Elon Musk ने लगाई गुहार

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

किसानो की एकजुटता से घबराई हुई है योगी सरकार : अखिलेश

20/03/2021
कोरोना टेस्ट

कोरोना टेस्ट : लैब टेक्नीशियन ने लड़की के प्राइवेट पार्ट से लिया सैंपल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

31/07/2020
Anand Bardhan

शासन-प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है – मुख्य सचिव

02/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version