• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘केजरीवाल जी मैं फांसी के लिए तैयार, क्या आप इस्तीफा देंगे?’, सुकेश के नए खत से मची खलबली

Writer D by Writer D
08/11/2022
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
sukesh chandrashekhar

Sueksh-Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) ने एक और लेटर बम फोड़ कर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुकेश ने अपने इस पत्र में लिखा है कि अगर मेरी बात गलत निकली तो मैं फांसी के लिए तैयार हूं, लेकिन अगर आरोप सही साबित हुए तो क्या आप भी इस्तीफा दे देंगे?

सुकेश ने 3 पन्नों की इस नई चिट्ठी में कुल सात पॉइंट्स में कहा कि केजरीवाल और उनके साथी कह रहे हैं मैं जानबूझकर चुनाव के समय यह सब कर रहा हूं, और ऐसा तब क्यों नहीं किया जब ईडी और सीबीआई मुझसे सवाल पूछ रहे थे। सुकेश ने खुद ही इसका जवाब देते हुए कहा कि पहले मैं चुप रहा और सब कुछ इग्नोर किया, लेकिन जेल प्रशासन के द्वारा लगातार मिल रही धमकियों और दबाव को झेलना मुश्किल हो गया।

(Delhi CM) Kejriwal Ji, if any of my raised issues to Delhi LG turn out to be wrong as you & your associates said, I’m ready to be hanged. But if the complaint is proven true, you’ll resign & retire from politics for good, reads Sukesh Chandrashekhar’s letter given by his lawyer pic.twitter.com/RXPdYRwGQg

— ANI (@ANI) November 8, 2022

आपने और सत्येंद्र जैन पंजाब चुनाव, गोवा चुनाव के दौरान फंडिंग के लिए मुझ पर दबाव डाला, जबकि मैं जेल में बंद हूं, इसीलिए मुझे मजबूरी में कानून का सहारा लेना पड़ा। आप अपनी पुराने स्टाइल की इस ड्रामेबाजी को बंद करो, यह बहुत साफ है और सभी देख सकते हैं कि आप इस मुद्दे को दबाना और डायवर्ट की कोशिश कर रहे हैं।

सुकेश ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आगे लिखा है कि सत्येंद्र जैन क्यों मुझसे लगातार पूर्व डीजी संदीप गोयल और जेल प्रशासन के खिलाफ शिकायत को वापस लेने के लिए कह रहे थे, और मुझे आपके चुनाव अभियान के लिए फंड देने के लिए धमकियां क्यों दी जा रही थीं? अगर आप सच्चे हैं तो आप जांच से क्यों डर रहे हैं?

95 साल के हुए लाल कृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर पहुंचकर दी जन्मदिन की बधाई

सुकेश ने आगे लिखा, ‘केजरीवाल जी और मनीष जी ने कहा कि मैं यह सब इसलिए कर रहा हूं क्योंकि इससे मेरे केस में मदद मिलेगी? मैं बता दूं कि वह गलत सोच रहे हैं। मुझे किसी की मदद नहीं चाहिए और मैं खुद अपना केस लड़ने और अपनी बेगुनाही साबित करने में सक्षम हूं, इसलिए असल मुद्दे से भटकाने की कोशिश मत कीजिए।

सुकेश ने कहा कि केजरीवाल जी अगर मेरे द्वारा लगाए दिल्ली के उपराज्यपाल के पास उठाए गए मुद्दे गलत पाए जाते हैं तो मैं फांसी पर लटकने के लिए भी तैयार हूं, लेकिन क्या आप आरोप साबित होने पर सियासत छोड़ देंगे? यदि आरोप गलत है तो आपको सीबीआई जांच का स्वागत करना चाहिए। ‘जय श्री राम।’

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newsSukesh Chandrashekhar
Previous Post

95 साल के हुए लाल कृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर पहुंचकर दी जन्मदिन की बधाई

Next Post

गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव में सीएम योगी हुए शामिल, बोले- सिख गुरुओं का संपूर्ण जीवन राष्ट्र व धर्म हेतु समर्पित था

Writer D

Writer D

Related Posts

Tarun Tejpal
Main Slider

तहलका के पूर्व तरुण तेजपाल को बड़ा झटका, रेप केस में दोषी करार

06/08/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

नारनौल में मुख्यमंत्री दिखाएंगे हाफ मैराथन को हरी झंडी, तिरंगा अभियान भी शुरू

05/08/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

विधानसभा में पंजाब सरकार का दावा, अब तक 68,228 काे दीं सरकारी नाैकरियां

05/08/2026
Mann Cabinet Meeting
Main Slider

पंजाब कैबिनेट का फैसला: अब निजी स्कूल नहीं बढ़ा सकेंगे मनमानी फीस

05/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनीस्तर पर करें बेहतर कार्य: मुख्यमंत्री

05/08/2026
Next Post
cm yogi

गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव में सीएम योगी हुए शामिल, बोले- सिख गुरुओं का संपूर्ण जीवन राष्ट्र व धर्म हेतु समर्पित था

यह भी पढ़ें

Kitchen

भोजन पकाते समय इन नियमों का करें पालन, भरे रहेंगे धन के भंडार

18/02/2025
आचार संहिता

आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में धनंजय के 10 समर्थकों पर मुकदमा दर्ज

24/10/2020
Chika Loca Bar Sunny Leone

लखनऊ में सनी लियोनी के बार और रेस्टोरेंट पर लग रोक, जानें क्या है वजह?

01/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version