• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जब तोप मुकाबिल हो? तब अखबार निकालो

Writer D by Writer D
17/11/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CS Upadhyay

CS Upadhyay

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

.. हमें गर्म हवाओं को रोकना होगा, नहीं तो ये समूचे वातावरण में ‘महामारी’ की तरह पसर जाएंगी और परिवेश के आखिरी छोर तक को अपनी लपटों से झुलसा देंगी, ये जिम्मेदारी आपकी है, इसे आपको रोकना होगा।

“जब तोप मुकाबिल हो? तब अखबार निकालो”

कुमार विकल को याद करते हुए, हमें आज यह भी याद रखना होगा कि रंगोत्सव से पहले होलिका-दहन भी होता है, सन्देश साफ है कि जो अवांछित है, उसको जलाना होगा।

कुछ सैंकड़ा लोगों के “अच्छे दिनों”, शेष भारतवंशियों के “दुखी दिनों” में शब्दों को पत्थर बनना होगा, स्थितप्रज्ञता खिलाफ किसी को तो निर्णायक घोष करना होगा, इतिहास की उधड़ी-कमीज के रफूगर होने का तमगा लगाये घूम रहे लोगों के बेलगाम रथ को आखिर किसी को तो रोकना होगा।

हम शब्दवंशियों का युद्ध लोकतंत्री कहे जा सकने वाले राजवंशी टाइप की मानसिकता वाले लोगों से है। कुछ लोगों का संदेश है कि पूंजी और शब्दवंशियों के बीच चली आ रही पुरानी दुश्मनी को खत्म कर दिया जाना चाहिए, ये दीगर है कि पूंजी और शब्दवंशियों की अन्योन्याश्रिता या मित्रता पुरानी है लेकिन वह कुछ ऐसी रही है कि उसके नाजायज होने की ओर नजर कमी जाती रही है। प्रायः शब्दवंशियों के हल्कों में यह सर्वानुमति सी ही है कि थोड़े बहुत इमदाद जरूरी है जो ले लेनी चाहिए। छोटे स्तर पर, जमीनी स्तर पर शब्दवंशियों के चेहरे पर तकलीफ की हल्की सी लकीर खिंची हुई हमेशा देखी जा सकती है कि हमें समझौता करना पड़ा है, एक मुक्ति – बोधीय किस्म का अपराध-बोध जमीनी स्तर पर “आम” रहा ही है।

इसलिए आज के इस मौके पर मेरी “खास” से अपील होगी कि वो “आम” को कविता लिखने दें, लतीफे सुनाने, लिखनेदिखाने का उन्हें अभ्यस्त ना बनाएं, उन्हें जहर गटकने के लिए विवश ना करें। मैं हस्तिनापुर का हिस्सा रहा हूं, और आज भी हूं। आपकी बिरादरी में ही कई वर्ष बिताने के बाद हस्तिनापुर के सिंहासन का हिस्सा बना हूँ, मैंने रात के काले स्याहअँधेरे में समझौते होते हुए देखे हैं। मेरी ख़ास से अपील होगी कि कुछ इमदाद के बदले थोड़ा झुकें जरूर, लेकिन रेंगे नहीं। मुझे मालूम है कि किन-किन लतीफों को रोका जाता है, किन-किन को लिखा जाता है। सरकारी विज्ञप्तियां खबर नहीं है, खबर मिलेगी, गाँव की मेड़-मड़ियांव से, शहर के गर्द – गुबार भरे मौहल्लों से, आखिरी आदमी से, जहाँ जाना हमने छोड़ दिया है, वातानुकूलित कक्षों से निकलकर वातानुकूलित कक्षों में पहुंचकर लतीफे बटोरने से अच्छा है कि कविता को ही तलाशें, जो हमारा कुलधर्म है। सरकारों में रहते जब मैं अपने मित्रों को कविता की जगह लतीफे लिखते-दिखाते, और सुनाते हुए देखता हूं, जहर टकते हुए देखता हूं, तो मन खिन्न हो जाता है और दुष्यंत याद आते हैं,

.. 26 मार्च, 2021 को उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ के होली मिलन समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में ‘हिन्दी से न्याय’ इस देशव्यापी अभियान के नेतृत्व पुरुष – न्यायविद चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय (CS Upadhyay) के प्रबोधन के कुछ अंश..

Tags: CS Upadhyaynationa press dayUttarakhand News
Previous Post

बाइक सवार के धड़ से अलग हो गया युवक का सिर, सड़क हादसा देखकर कांप गई सबकी रूह

Next Post

प्रेमिका को चौथी मंजिल से फेंकने पर मौत, प्रेमी फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल-भारत सीमा पर स्थापित शहीद स्मारक देश सेवा, त्याग और बलिदान का प्रतीक: धामी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी ने ₹63 करोड़ की योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री धामी

01/09/2026
Next Post
Dead Body

प्रेमिका को चौथी मंजिल से फेंकने पर मौत, प्रेमी फरार

यह भी पढ़ें

arrested

मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार, दरोगा व दो बदमाश घायल

09/07/2021

पीएम मोदी से मिले अनुपम खेर, सौंपी मां की भेंट

24/04/2022
Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया पर न खरीदें ये सामान, हो जाएगा अनर्थ

07/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version