• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्दियों मे इस फल से निखारे अपनी त्वचा, जरूर आजमाएं

Writer D by Writer D
02/01/2025
in फैशन/शैली
0
Kiwi face mask

Kiwi face mask

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कीवी विटामिन सी, के, और ई के साथ कई अन्य आवश्यक खनिजों से भरपूर फल है। इसमें विटामिन ए भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह कोलेजन बनाने में और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने में मदद करता है। कीवी के काले बीज में फैटी एसिड ओमेगा 3 तेल होता है जो त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा है। कीवी से बनाए गए फेस पैक (Kiwi face mask) त्वचा को मुलायम और कोमल रखते हैं। ठंड के मौसम में स्किन को अतिरिक्त केयर की जरूरत होती है।

अमूमन इस मौसम में लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके अलावा आपको कुछ नेचुरल तरीकों को अपनाकर अपनी स्किन को पैम्पर करें। कीवी फ्रूट फेस मास्क में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, यह आपके स्किन कोलेजन को बूस्ट अप करता है, जिससे आपकी स्किन अधिक यंगर नजर आती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको विंटर में कीवी की मदद से बनने वाले कुछ फेस मास्क के बारे में बता रहे हैं-

कीवी और बादाम के तेल से बनाएं फेस मास्क (Kiwi face mask)

कीवी के साथ बादाम का इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं। बादाम में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को जीवंत बनाने में मदद करता है।साथ ही ये फेस पैक त्वचा को एक्सफोलिएट करने का काम भी करता है। इसका इस्तेमाल टैनिंग कम करने के लिए भी किया जा सकता है।

सामग्री

– 1 कीवी
– 3-4 बूंदे बादाम का तेल
– 1 बड़ा चम्मच बेसन

फेस मास्क बनाने का तरीका

– सबसे पहले आप कीवी को अच्छी तरह मैश कर लें।
– इसके बाद आप इसमें बादाम का तेल और बेसन डालकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।
– ध्यान दें कि आप सभी चीजों को बेहद अच्छी तरह मिक्स करें।
– अब आप अपने फेस को क्लीन करके इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
– करीबन 10-15 मिनट बाद आप अपने चेहरे को वॉश कर लें और फिर मॉइश्चराइजर अप्लाई करें।

कीवी और एलोवेरा जेल से बनाएं फेस मास्क (Kiwi face mask)

अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो ऐसे में आप कीवी और एलोवेरा जेल की मदद से भी फेस मास्क बना सकते हैं।

सामग्री

– 1 कीवी
– एक चम्मच एलोवेरा जेल

फेस मास्क बनाने का तरीका

– सबसे पहले आप एलोवेरा के पत्ते को तोड़कर उसमें से फ्रेश जेल निकाल लें।
– अब आप कीवी को अच्छी तरह मैश कर लें।
– इसके बाद आप कीवी के पल्प और एलोवेरा जेल को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
– अब आप अपने फेस को क्लीन करें और फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।

दही और कीवी फेस पैक (Kiwi face mask)

कीवी और दही को मिला कर चेहरे पर लगाने से इसकी गुणवत्ता अधिक बढ़ जाती है।इस फेस पैक से स्किन कोमल और चमकदार बनती हैं।इस फेस पैस से त्वचा को इलास्टिसिटि भी मिलती है।

सामग्री
– एक कीवी का गूदा
– 1 चम्मच दही

ऐसे बनाएं

– एक बाउल में कीवी का गूदा लें और इसमें दही को अच्छे से मिला लें।
– अब इस मिश्रण को अपनी गर्दन और चेहरे पर अच्छे से लगाएं।
– 15 से 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
– थोड़ी देर बाद हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें

नींबू और कीवी फेस पैक (Kiwi face mask)

कीवी और नींबू को एक साथ लगाने से इस फेस पैक की गुणवत्ता अधिक बढ़ जाती है।नींबू में विटामिन-सी होता है, जो त्वचा के लिए एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है।नींबू हानिकारक यूवी रेज से भी त्वचा की सुरक्षा करता है।

सामग्री

– 1 कीवी
– 1 चम्मच नींबू का रस

ऐसे बनाएं

– कीवी का गूदा निकालकर अच्छे से मैश कर लें।
– अब इसमें नींबू का रस अच्छे से मिला लें।
– अपने चेहरे और गर्दन पर इस मिश्रण को लगाएं।
– 15 से 20 मिनट बाद पानी से धो लें।

Tags: beauty hacksBeauty tipsface pack of kiwi to improve your skin in winter
Previous Post

घर पर ही उगाएं सब्जियां, ठंड में नहीं निकलना पड़ेगा बाहर

Next Post

शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी ने भी पकड़ी रफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Oil
Main Slider

बालों में न लगाए ये तेल, उड़ा देंगे सिर के हेयर

08/11/2025
Bleach
Main Slider

फेस पर ब्लीच लगाने के बाद होती हैं जलन, तो ट्राई करें ये हैक्स

08/11/2025
Corn-Suji Balls
खाना-खजाना

नाश्ते में बनाएं ये डिश, सबके चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

08/11/2025
Hair
फैशन/शैली

ऐसे रखें अपने बालों का ख्याल, कभी नहीं होंगे खराब

08/11/2025
Nachos
खाना-खजाना

विकेंड पर बनाएं ये स्ट्रीट फूड, सभी को आएगा पसंद

07/11/2025
Next Post
Share Market

शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी ने भी पकड़ी रफ्तार

यह भी पढ़ें

अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत से कूदी लड़की, इलाज के दौरान मौत

14/04/2022
Rahul Gandhi

राहुल गांधी के खिलाफ 180 वाइस चांसलर्स ने लिखा लेटर, जानें पूरा मामला

06/05/2024
kamal patel

किसान भाई पहले खाते में राशि जमा करवायें, बाद में व्यापारियों को दें उपज : पटेल

02/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version