• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपके बालों की हर समस्या दूर करेगी ये, ऐसे करें इस्तेमाल

Writer D by Writer D
04/09/2025
in फैशन/शैली
0
Hair Mask

Hair Masks

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाल (Hair) हमारी खूबसूरती का अहम हिस्सा होते हैं। सभी चाहते हैं कि उनके बाल मजबूत, घने और शाइनी हो। लेकिन धूप, धूल और प्रदूषण के कारण बाल काफी बुरी तरह से डैमेज हो जाते हैं। इसके कारण समय से पहले बालों का सफेद होना, झड़ना, रूसी और डैमेज हेयर जैसी समस्याएं सामने आती हैं। गर्मियों के आने वाले दिनों में तो यह समस्या और बढ़ जाती हैं। इन परेशानियों को दूर करने के लिए बालों को पोषण देने की जरूरत होती है। ऐसे में गर्मियों के दिनों में दही बहुत फायदेमंद साबित होगा। बालों और स्कैल्प को स्वस्थ रखने के लिए दही का प्रयोग करके दो मुंहें बालों की समस्या, बालों के रूखेपन और बालों के प्राकृतिक रंग में सुधार देखने को मिल सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दही से बने कुछ हेयर मास्क (Hair Mask) के बारे में…

दही और आलू का हेयर मास्क (Hair Mask)

यह स्कैल्प से गंदगी को साफ करने और रूसी से छुटकारा दिलाने में मददगार है। यह बालों को जड़ से मजबूत बनाता है और बालों को समय सफेद होने से भी बचाता है। आलू और दही का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक आलू बर्तन में आलू का रस निकाल लें। इसे अच्छी तरह छानलें। आलू के रस में 2-3 बड़े चम्मच दही डालें और इसे अच्छी तरह मिक्स करें। होममेड दही-आलू हेयर मास्क तैयार है। आलू के रस और दही के इस मिश्रण से बालों के रोम और स्कैल्प की अच्छी तरह मालिश करें। इसे 1 घंटे के लिए अपने बालों पर लगाकर छोड़ दें। उसके बाद एक सौम्य शैंपू से बालों को अच्छी तरह धो लें। आप इस हेयर मास्क को हफ्ते 1-2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके उपयोग से न सिर्फ आपके बालों को मजबूती मिलेगी, हेयर फॉल से राहत मिलगे, बालों की ग्रोथ होगी साथ ही आपके बाल घने और चमकदार बनेंगे।

दही और करी पत्ते का हेयर मास्क (Hair Mask)

खाने का स्वाद बढ़ाने वाला करीपत्ता आपके बालों के लिए भी काफी असरदार होता है। मुट्ठीभर करीपत्ते को पीसकर इस पेस्ट को एक कप दही में मिक्स कर लें। इस मास्क को बालों की जड़ों से लेकर लेंथ तक लगाएं। करीब एक घंटे लगा रहने दें, इसके बाद बालों को धो लें। करीपत्ते और दही से बना ये मास्क आपके बालों को असमय सफेद होने से रोकता है। बालों को सॉफ्ट बनाता है और हेयर फॉल को कंट्रोल करता है।

दही और नींबू का हेयर मास्क (Hair Mask)

बालों के लिए दही के साथ नींबू के रस को प्रयोग करने के लाभ होता है। दरअसल, नींबू में विटामिन-ए पाया जाता है, जो बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता है। इसके अलावा, नींबू का प्रयोग बालों को चमकदार बनाने के लिए भी किया जाता है। नींबू लगाने से बालों में डैंड्रफ नहीं होती है, और इसे दही के साथ मिलाकर लगाया जाए तो यह बालों के लिए और फायदेमंद है। इसके लिए आपको दो बड़े चम्मच नींबू का रस, एक कटोरी दही में नारियल तेल की 2-4 बूंदें डालें। सभी सामग्रियों को आपस में मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इस हेयर मास्क को करीब 20 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। अब शैम्पू से बालों को अच्छी तरह धो लें। इस हेयर मास्क को हफ्ते में दो बार लगाया जा सकता है।

दही और मुल्तानी मिट्टी का हेयर मास्क (Hair Mask)

अगर आप गर्मी या बारिश के मौसम में बाल झड़ने का समस्या रहती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप दही, मुल्तानी मिट्टी और त्रिफला से बना हेयर मास्क ट्राई कर सकते हैं। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आप एक बाउल में दही, त्रिफला चूर्ण, मुल्तानी मिट्टी सभी 2-2 चम्मच लें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर बालों में लगाएं। 2 घंटे बाद बालों को साफ कर लें। बाल झड़ने की समस्या कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी।

दही और अंडे का हेयर मास्क (Hair Mask)

दही और अंडे का हेयर मास्क (Hair Mask) बालों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। जैसा कि आपको ऊपर बताया जा चुका है कि बालों के विकास के लिए दही उपयोगी है। वहीं, अंडे में ऐसे चिकित्सकीय गुण पाए जाते हैं, जो बालों का झड़ना, बालों की रूसी और बालों के रूखेपन से निजात दिलाने में प्रभावी रूप से कार्य कर सकते हैं। एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार, दही और अंडे के मिश्रण को हेयर मास्क के रूप में इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई है। लेकिन, ध्यान रहे कि अगर किसी व्यक्ति को अंडे से ऐलर्जी हो, तो वो इस हेयर मास्क का उपयोग न करे। इसके लिए कच्चे अंडे को तोड़कर दही में मिला लें। अब दही और अंडे के इस मिश्रण को लगभग 1 मिनट तक अच्छी तरह मिलाएं। फिर इस मिश्रण को बालों में अच्छी तरह लगा लें। इसके करीब 10 मिनट बाद बालों को शैम्पू से धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार दोहराया जा सकता है।

Tags: benefits of using curd for haircurd and egg hair mask for hair repair and damage controlcurd and honey hair mask for shiny and silky haircurd and lemon hair mask for dandruff treatmentcurd hair mask recipes for healthy hairdiy curd hair packs for smooth and lustrous hairhow curd can improve your hair healthhow to use curd for hair conditioninghow to use curd for hair fall controlhow to use curd for hair growth and strengthening
Previous Post

बेदाग चेहरे के लिए इस हिस्से में करें मसाज, दिखेगा असर

Next Post

ये लड़कियां भी दिखेंगी Stylish, अपनाएं ये फैशन टिप्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Jade Plant
धर्म

घर में लगा ले ये जादुई पौधा, नहीं होगी धन की कमी

14/07/2026
cardamom
Main Slider

इस दर्द में आराम दे सकती है ये छोटी सी चीज

14/07/2026
onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Deep cleaning of toenails
फैशन/शैली

इस पेडिक्योर से पैर बनेंगे बेहद खूबसूरत, जानें तरीका

14/07/2026
Next Post
Short Height Girls

ये लड़कियां भी दिखेंगी Stylish, अपनाएं ये फैशन टिप्स

यह भी पढ़ें

CM Dhami met JP Nadda

सीएम धामी ने नड्डा से की भेंट, चारधाम यात्रा के लिए किया आमंत्रित

11/03/2023
Life Imprisonment

हत्या के मामले में दो को उम्रकैद

27/03/2023
Arjun Kapoor-Malaika

अर्जुन कपूर ने बताया कैसा था मलाइका के साथ क्वारंटाइन टाइम

27/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version