• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नक्सलियों की बड़े हमले की साजिश नाकाम, 50 किलो IED बरामद

Writer D by Writer D
24/05/2023
in क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
naxalite

Major naxalite attack foiled

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों (Naxalite) ने बड़े हमले की साजिश रची थी। हालांकि समय रहते जवानों ने इसे नाकाम कर दिया। जवानों ने 50 किलो आईईडी (IED) बरामद किया है। इसे सड़क से पांच फीट नीचे फॉक्स होल बनाकर दबाया गया था। सीरीज में जुड़े इन विस्फोटकों में अगर ब्लास्ट होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। करीब एक महीने पहले 26 अप्रैल को भी नक्सलियों (Naxalites) ने दंतेवाड़ा के अरनपुर में इसी तरह से ब्लास्ट किया था। उसमें भी 50 किलो आईईडी का इस्तेमाल हुआ। हमले में 10 जवान शहीद हो गए थे।

फॉक्स होल बनाकर सीरीज में लगाए गए थे विस्फोटक

जानकारी के मुताबिक, थाना आवापल्ली से बुधवार को सीआरपीएफ 168 और 222वीं बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान आवापल्ली-बासागुड़ा मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास जवानों ने आईईडी बरामद की। नक्सलियों (Naxalite) ने बीच सड़क पर आठ फीट लंबाई-चौड़ाई और पांच फीट गहराई में फॉक्स होल बनाया था। इसमें 25-25 किलो के आईईडी विस्फोटक दो प्लास्टिक कंटेनर में सीरीज से लगाए गए थे। जवानों ने मौके पर ही इसे सर्चिंग के दौरान पकड़ लिया और बीडीएस की टीम ने इसे निष्क्रीय कर दिया।

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर भी पकड़ा गया विस्फोटक

एक दिन पहले ही मंगलवार को छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर जवानों ने 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से ट्रैक्टर भरकर विस्फोटक बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक भरकर बड़े माओवादी लीडरों के पास ले जाया जा रहा था।

भगवा कुर्ता पहन नमाज पड़ने पहुंचा शख्स, इमाम ने मस्जिद से भगाया

यह भी सामने आया है कि इस विस्फोटक का इस्तेमाल छत्तीसगढ़ या फिर तेलंगाना में हमले के लिए होना था। यह इस साल के सबसे बड़े नक्सली हमले की तैयारी मानी गई। पकड़े गए नक्सलियों में पांच बीजापुर के रहने वाले थे।

Tags: bijapur newsChattisgarh Newscrime newsiedNational newsNaxalite attack
Previous Post

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तेजी से विकास कर रहा देश: सीएम धामी

Next Post

राज्य में मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
उत्तराखंड

रंग लाई उत्तराखंड की नई फिल्म नीति, पांच साल में फिल्म शूटिंग पर 1,759 करोड़ रुपये खर्च

23/09/2026
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू

23/09/2026
Next Post
CM Dhami

राज्य में मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

attack on the Forest Department team

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने बिहार से आया प्रेमी, ससुराल वालों ने पीट-पीट कर की हत्या

24/12/2020
Stock Market

खुलते ही औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

24/07/2026

अक्षय ने फिलहाल 2 का रोमांटिक पोस्टर शेयर कर फैंस को किया खुश

28/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version