• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गड्ढा मुक्त एप की तरह कूड़ा मुक्ति एप बनाया जाय: सतपाल महाराज

Writer D by Writer D
31/07/2023
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड, राजनीति
0
satpal maharaj

satpal maharaj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के पंचायत राज मंत्री सतपाल सिंह रावत उर्फ महाराज (Satpal Maharaj)  ने सोमवार को विभागीय बैठक में अधिकारियों को कूड़ा मुक्ति एप बनाए जाने के निर्देश दिए ताकि लोग कूड़े का फोटो लेकर उसे एप पर लोड कर सकें और जानकारी मिलते ही उस कचरे को नष्ट किया जा सके।

श्री महराज (Satpal Maharaj) ने अपने हरिद्वार दौरे के दौरान, वहां कहीं भी सफाई नजर नहीं आने एवं जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे दिखाई देने को बेहद निराशाजनक बताया।

श्री महाराज (Satpal Maharaj)  ने कहा कि उनके एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा कभी भी किसी भी जनपद का औचक निरीक्षण किया जा सकता है। अगर किसी जनपद में साफ-सफाई न होना एवं कूड़ा आदि दिखाई दिया तो सम्बन्धित जनपद के अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस पर उन्हें अवगत कराया गया कि पंचायतों में कार्मिकों के पद कम होने के कारण कार्यों में तेजी नहीं आ पा रही है। साथ ही, विभाग के ढांचे का पुनर्गठन लम्बित है। इस पर , उन्होंने शीघ्र विभागीय ढांचे का पुनर्गठन किए जाने का प्रस्ताव बनाए जाने के निर्देश दिए।

पंचायत राज मंत्री ने केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत, आवंटित धनराशि के सापेक्ष व्यय की स्थिति की समीक्षा करते हुए जनपद स्तरीय समस्त अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए व्यय बढाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कम व्यय होने की वजह से भारत सरकार द्वारा द्वितीय किस्त बड़ी मुश्किल से दी गयी थी। अगर भविष्य में पुनः ऐसी स्थिति आयी तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। साथ ही निर्देश दिए कि जनपद के विकास खण्ड प्रमुख, अध्यक्षों एवं अधिकारियों को उनके हस्ताक्षर से व्यय में वृद्धि किए जाने हेतु पत्र प्रेषित करें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को जल जीवन मिशन के अन्तर्गत, पंचायतों में नए स्रोत टैब किये हैं अथवा नहीं, यह सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में पंचायतीराज विभाग सचिव नितेश कुमार झा, अपर सचिव ओमकार सिंह, निदेशक आनन्द स्वरूप, मुख्य वित्त अधिकारी शशि सिंह, संयुक्त निदेशक राजीव नाथ त्रिपाठी, उप निदेशक मनोज कुमार तिवारी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Tags: dehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

अब एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीडिंग पड़ेगी भारी, FASTag अकाउंट से फाइन पैसे काटने की बन रही है योजना

Next Post

कांवड़ियों से भरी ट्राली पलटी, 12 श्रद्धालु घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

6,785 करोड़ का निवेश देगा जेवर क्षेत्र में रोजगार व नए उद्योगों को गति: सीएम योगी

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Anand Swaroop inspected the preparations for the Shravan Kanwar fair.
राष्ट्रीय

श्रावण कांवड़ मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त ने लिया जायजा

27/06/2026
Next Post
kanwariyas

कांवड़ियों से भरी ट्राली पलटी, 12 श्रद्धालु घायल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

टेक्सटाइल सेक्टर में दुनिया को है भारत का इंतजार : सीएम योगी

29/02/2024
पाकिस्तान की छह चौकियां तबाह Indian army destroyed six posts of Pakistan

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की छह चौकियां की तबाह, चार सैनिक ढेर और छह घायल

21/11/2020
physical abused

दरोगा के शारीरिक शोषण से त्रस्त महिला ने गंगा में लगाई छलांग

13/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version