• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिमाचल में भारी बारिश, भूस्खलन से 530 सड़कें बंद, 2897 ट्रांसफार्मर ठप

Writer D by Writer D
23/08/2023
in राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
Heavy Rains

Heavy rains

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार की रात से एक बार फिर भारी बारिश हो रही है। राजधानी शिमला में भी मूसलाधार वर्षा (Heavy Rains) का दौर जारी है। मौसम के तेवर को देखते स्थानीय लोगों की नींद उड़ गई है। लोग घरों से बाहर निकलने पर असुरक्षित महसूस के रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार शिमला में सुबह साढ़े आठ बजे तक 132 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई है। शिमला में लगातार ही रही बारिश से भूस्खलन की आशंका बढ़ गई है। शिमला के विजयनगर में पानी घुसने से देर रात कई घर खाली करवाए गए हैं। शिमला के आईएसबीटी के पास सड़क किनारे पार्क एक निजी बस मलबे की चपेट में आ गई। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। शिमला से सटे सोलन जिला के सुबाथू में बाढ़ आने से कई घरों व वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

राज्य के विभिन्न भागों में अधिकतर रास्ते बारिश और भूस्खलन के चलते बंद हैं। शिमला-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे-5 सोलन जिला के चक्की मोड़ में भूस्खलन से अवरुद्ध है। मंडी जिला में कुल्लू-मंडी नेशनल हाइवे-21 पण्डोह के समीप हुए भूस्खलन से बाधित है। मंडी जिले में ही मंडी-पठानकोट नेशनल हाइवे-154 भी अवरुद्ध हो गया है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक भूस्खलन से तीन नेशनल हाइवे समेत 530 सड़कें बंद हैं। इसके साथ ही 2897 ट्रांसफार्मरों खराब होने से बिजली गुल हो गई है। मंडी जिला में सबसे ज्यादा 213 सड़कें बंद हैं। सोलन में 134, शिमला में 58, बिलासपुर में 50, हमीरपुर में 33 और कुल्लू जिला में 24 सड़कों पर आवागमन ठप है। इसके अलावा बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर भी खराब पड़े हैं। अकेले मंडी जिला में 1142 ट्रांसफार्मरों के ठप पड़ने से कई गांवों और शहरों में बिजली गुल है। शिमला जिला में 598, सोलन में 410, हमीरपुर में 376, सिरमौर में 158 और कुल्लू में 124 ट्रांसफार्मर बंद हैं। राज्य में भूस्खलन से 214 पेयजल स्कीमें भी प्रभावित हुई हैं। मंडी में 91, शिमला में 73 और बिलासपुर में 47 पेयजल स्कीमें ठप हैं।

निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज गिरने से 17 लोगों की मौत, मलबे में कई लोग दबे

राज्य के विभिन्न इलाकों में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, जिसके चलते राज्य में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। अगर कुछ दिन और ऐसे बारिश जारी रही तो शिमला समेत हिमाचल के अन्य इलाकों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में भारी बारिश को लेकर शिमला सहित 10 जिलों के लिए अलर्ट किया है। आगामी 25 अगस्त तक भारी बारिश (Heavy Rains)  की आशंका जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि मानसून के सक्रिय होने से अगले तीन दिन भारी बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि 23 व 24 अगस्त को भारी वर्षा का ओरेंज और 25 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया गया है। ये अलर्ट शिमला, चम्बा, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, बिलकुल, ऊना, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए जारी हुआ है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान बाढ़ आने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन इन जिलों में भूस्खलन व पेड़ों के गिरने की आशंका जताई है और घरों से बाहर निकलते समय लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। लोगों व सेलानियों से अपील की गई है कि वे भूस्खलन संभावित इलाकों और नदी-नालों के तटों की तरफ न जाएं। 27 अगस्त तक राज्य में मौसम खराब रहेगा।

Tags: heavy rainshimachal pradesh newsNational newsShimla News
Previous Post

निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज गिरने से 17 लोगों की मौत, मलबे में कई लोग दबे

Next Post

ICU में जाने से पहले मेयर के उतरवाए जूते, नगर निगम ने भेज दिया हॉस्पिटल के बाहर बुलडोजर

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Next Post
Vinayak Medicare Hospital

ICU में जाने से पहले मेयर के उतरवाए जूते, नगर निगम ने भेज दिया हॉस्पिटल के बाहर बुलडोजर

यह भी पढ़ें

Chitrakoot jail superintendent suspended in Abbas Ansari case

चित्रकूट जेल में हुयी वारदात की जांच करेगी तीन सदस्यीय टीम

14/05/2021
swara bhaskar

33वें जन्मदिवस पर केक काटते हुए रो पड़ीं स्वरा भास्कर

09/04/2021
bones

कमजोर हो गई है हड्डियां, तो शुरू करें इस का सेवन

25/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version