Main Sliderउत्तर प्रदेशलखनऊशिक्षा

अब रविवार, चेहल्लुम और जन्माष्टमी पर नहीं खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी

लखनऊ। प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों (Schools) में एक से पंद्रह सितंबर तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा आयोजन के मामले में छुट्टियों के दिन स्कूल खोलने पर बेसिक प्रशासन बैकफुट पर आया है। शुक्रवार को संशोधित आदेश जारी करते हुए विभाग ने कहा है कि सार्वजनिक अवकाश के दिन की निर्धारित गतिविधि, उसके अगले कार्य दिवस पर आयोजित की जाएगी। इससे शिक्षकों ने बड़ी राहत की सांस ली है।

विभाग की ओर से पूर्व में जारी आदेश में यह कहा गया था कि एक से पंद्रह सितंबर तक शिक्षा मंत्रालय के निर्देश के अनुसार स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इसमें एक से पंद्रह सितंबर तक प्रतिदिन के कार्यक्रम निर्धारित किए गए थे। जबकि इसमें रविवार, चेहल्लुम और जन्माष्टमी का अवकाश भी पड़ रहा था। इसे लेकर शिक्षक काफी परेशान थे।

चेहल्लुम और जन्माष्टमी को भी खुलेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग एक से 15 सितंबर तक मनाएगा स्वच्छता पखवाड़ा

इसका संज्ञान लेते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने इसे लेकर संशोधित आदेश जारी किया। उन्होंने कार्यक्रम जारी करते हुए कहा कि निर्धारित तिथि के बीच यदि पहले से कोई सार्वजनिक अवकाश है तो उस दिन की निर्धारित गतिविधि उसके अगले कार्य दिवस में पूरी की जाएगी।

उन्होंने कहा है कि कार्यक्रम की प्रतिदिन की गिविधियों की फोटो और वीडियो अपलोड की जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों व छात्रों की संख्या भी अपलोड की जाएगी।

Related Articles

Back to top button