• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

50 से अधिक बंदरों को मारकर चौकी के पास फेंके शव, फोटो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
06/10/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच
0
50 monkeys killed

50 monkeys killed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच। जिले कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में किसी ने 50 से अधिक बंदरों (Monkeys) को मारकर उनके शव वन चौकी के पास फेंक दिए। इसकी फोटो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसके बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। आननफानन में डीएफओ ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू करवा दी है। इतनी भारी संख्या में वन्यजीव प्रभाग में बंदरों (Monkeys)की हत्या और उनका शव वन चौकी के पास फेंका जाना चर्चा का विषय बन गया है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग संरक्षित क्षेत्र है। यहां वन्यजीवों की फोटो लेना भी प्रतिबंधित है। कतर्नियाघाट में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम हैं और वन विभाग लगातार गश्त का दावा करता है। बावजूद इसके कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के संरक्षित क्षेत्र में किसी ने 50 से अधिक बंदरों (Monkeys)को मार कर उनके शव वन चौकी के पास फेंक दिए।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग (Katarniaghat Wildlife Division) के डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बयान जारी कर सख्त कार्रवाई की बात कही है। डीएफओ ने बताया कि वायरल फोटो लगभग डेढ़ माह पुरानी होने का दावा किया जा रहा है। इसे मोतीपुर रेंज के वनक्षेत्र के आसपास का होना बताया जा रहा है। इसकी जांच के लिए क्षेत्रीय वनाधिकारी मोतीपुर एसके तिवारी की अध्यक्षता में जांच समिति बनाई गई है। इसमें स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के जवानों डॉग स्कॉड को भी शामिल किया गया है।

Asian Games: बिना ट्रायल के उतरे बजरंग पुन‍िया ‘गोल्ड’ से चूके, अब ब्रॉन्ज के ल‍िए खेलेंगे

भारी मात्रा में बंदरों को मार कर फेंकने व फोटो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय निवासी बंदरों को मारने वालों के बजाए वन विभाग के जिम्मेदारों को ज्यादा दोषी मान रहे हैं। वन विभाग की गश्त पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में शव फेंके गए फिर भी वन विभाग को कैसे पता नहीं चला। शव पड़े रहने के बाद डेढ़ माह तक कैसे वन विभाग नहीं जान पाया और उन शवों को किसने दफनाया।

Tags: Bahraich Newscrime newsKatarniaghat Wildlife Divisionup news
Previous Post

Asian Games: बिना ट्रायल के उतरे बजरंग पुन‍िया ‘गोल्ड’ से चूके, अब ब्रॉन्ज के ल‍िए खेलेंगे

Next Post

संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, दो करीबियों को ED ने भेजा समन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

CM योगी का निर्णय, मानसिक मंदित संवासियों की अनुदान राशि बढ़ेगी

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

936 ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स संवारेंगे प्रदेश के 1 लाख से अधिक युवाओं का भविष्य

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र तैयार, सीएम योगी 3 जुलाई को करेंगे लोकार्पण

02/07/2026
Ketan Murder Case
क्राइम

केतन हत्याकांड: सिया गोयल का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, पिता ने कह दी ये बात

02/07/2026
Next Post
sanjay singh

संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, दो करीबियों को ED ने भेजा समन

यह भी पढ़ें

nora fatehi

नोरा फतेही का मजेदार वीडियो वायरल, जब मां ने की चप्पल पिटाई

09/09/2020
virat kohli

एडम जाम्पा ने बताया , मैदान के बाहर कैसे करते हैं विराट कोहली बर्ताव

22/11/2020
missing

इंस्पेक्टर की पत्नी 30 दिन से लापता, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

09/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version